Live Updates

MP Election 2023 Voting Live: शाम 5 बजे तक 71.16 प्रतिशत मतदान

Updated:
विज्ञापन

MP Election 2023 Voting Live updates: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. 230 सीटों के लिए मतदान कराया जा रहा है जिसके बाद मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के अनुसार, इस बार के चुनाव में मध्य प्रदेश के करीब 5 करोड़ 60 लाख से अधिक मतदाता 2,533 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं. बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले के कई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा. वहीं, बाकी के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा. मतदान से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन

MP Election 2023 Voting Live: शाम 5 बजे तक 71.16 प्रतिशत मतदान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान के दौरान शाम 5 बजे तक कुल 70.99 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गजों सहित 2,533 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. शाम छह बजे मतदान समाप्त हो जाएगा.

MP Election 2023 Voting Live: ज्योतिरादित्य ने कहा, मैं सीएम की रेस में शामिल नहीं

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री एवं भाजपा के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं. सिंधिया ने शुक्रवार को ग्वालियर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. उन्होंने कहा कि मैंने आपको (मीडिया को) पहले भी बताया है कि मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं. मैं न तो पहले इस दौड़ में था और न ही आज. आपने 2013 में, 2018 में और इस चुनाव में भी मुझसे बार-बार पूछा और मैंने भी आपसे यही कहा.

MP Election 2023 Voting Live: 3 बजे तक 60.38 प्रतिशत मतदान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान के दौरान दोपहर 1 बजे तक कुल 60.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गजों सहित 2,533 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

MP Election 2023 Voting Live: दिग्विजय ने पाकिस्तान संबंधी टिप्पणी पर नरोत्तम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ इस टिप्पणी के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की कि यदि राज्य में भाजपा के अलावा कोई अन्य पार्टी चुनाव जीतती है, तो पाकिस्तान में जश्न मनेगा. मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान अभी चल रहा है. शुक्रवार सुबह नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर भाजपा के अलावा कोई भी पार्टी चुनाव जीतती है, तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग देश की सेवा करना चाहते हैं, उन्हें भाजपा को वोट देना चाहिए. दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह एक भड़काऊ बयान है. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) को उन्हें तुरंत नोटिस देना चाहिए.

MP Election 2023 Voting Live: दोपहर 1 बजे तक 44.40 प्रतिशत मतदान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान के दौरान दोपहर 1 बजे तक कुल 44.40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गजों सहित 2,533 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

MP Election 2023 Voting Live: 11 बजे तक 28.18 प्रतिशत मतदान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान में पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल 28.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गजों सहित 2,533 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

MP Election 2023 Voting Live: मुरैना में हिंसा के बाद क्या बोले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के मुरैना में हिंसा की घटना पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने एसपी और कलेक्टर से बात की. वहां एक घटना हुई लेकिन एसपी का कहना है कि अभी वहां शांति है और मतदान सुचारू रूप से हो रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola