Monsoon Session: संसद में बजट पर चर्चा के दौरान हंगामा, विपक्ष ने मोदी सरकार पर लगाया भेद-भाव का आरोप 

Updated:
विज्ञापन
india alliance protest

Monsoon Session: संसद में आज बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष आम बजट 2024 में विपक्षी पार्टियों की सरकार वाले राज्यों के साथ भेदभाव के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन

Monsoon Session: आज मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। बीती  मंगलवार 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद आज संसद में उस पर चर्चा होनी है। आज संसद में बजट पर चर्चा होने से पहले ही इंडिया गठबंधन ने बजट के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इंडिया गठबंधन का आरोप है केंद्र सरकार ने विपक्ष शासित राज्यों के साथ बजट में भेद-भाव किया है। 

ये मोदी जी का कुर्सी बचाओ बजट: रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बजट के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कहा, “ये मोदी जी का कुर्सी बचाओ बजट है, सत्ता बचाओ बजट है, बदला लो बजट है। इस बजट से देश के 90% राज्य और 90% से अधिक लोग अलग-थलग कर दिए गए हैं। बजट भाजपा की सत्ता बचाने के लिए नहीं हो सकता, देश की जनता की भलाई के लिए होना चाहिए। मोदी सरकार का बजट केवल और केवल भाजपा की सत्ता बचाओ बजट बनकर रह गया है।”

विज्ञापन
जनार्दन पांडेय

लेखक के बारे में

By जनार्दन पांडेय

जनार्दन पांडेय मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट हैं। डिजिटल जर्नलिज्म में स्पेशलाइजेशन। एक दशक से डिजिटल कंटेंट बिजनेस पर काम। हाईपरलोकल कंटेंट, सिनेमा और क्रिकेट से अधिक लगाव। प्रभात खबर समूह में डिजिटल हेड (RE-Digital) पद पर कार्यरत। 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola