Monsoon Updates: बिहार और झारखंड में मानसून की इंट्री, जानें यूपी-दिल्ली का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Kochi: People walk past covering themselves under an umbrella during rainfall as monsoon arrives in Kerala, in Kochi, Friday, June 9, 2023. (PTI Photo) (PTI06_09_2023_000140A)

Monsoon Updates: झारखंड के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान गिर गया है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. मानसून पहुंचने के बाद जानें कैसा है मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों समेत देश के कई हिस्सों में प्री मॉनसून बारिश हो रही है जिससे लोगों को राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड में मानसून पहुंच गया है. मंगलवार से बिहार में बारिश की संभावना नजर आ रही है. अगले दो-तीन दिनों के भीतर मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है.

undefined

दक्षिण पश्चिम मानसून की बात करें तो वर्तमान में दक्षिणी राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश के इलाकों में ही अटका दिख रहा है, जबकि 20 जून को उसके पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इंट्री करने की तारीख है.

undefined

झारखंड में मानसून आ गया है. संताल परगना में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पहली बारिश रविवार शाम से शुरू हुई. इसका असर करीब-करीब पूरे झारखंड में दिखने लगा है. संताल परगना को छोड़ अन्य जिलों में प्री मानसून बारिश भी होने लगी है. तेज हवा के साथ बारिश भी हो रही है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. आगे कुछ दिनों तक पलामू को छोड़ अन्य जिलों की स्थिति भी ऐसी ही रहेगी.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार 21, 22 और 23 जून को बिहार की राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि एक से दो दिनों में बिहार के मौसम में बारिश के लिहाज से आपेक्षित बदलाव नजर आएगा. यदि मंगलवार को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश को कवर कर लेता तो दिल्ली में तय समय पर मानसून के पहुंचने की संभावना बढ़ेगी.

undefined

20 जून से मानसून का विस्तार होने लगेगा. 21 से 23 जून तक झारखंड के सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 21 को कोल्हान और पूर्वी राजधानी में भारी बारिश हो सकती है. 22 जून को राज्य के दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गर्जन और वज्रपात भी हो सकती है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन