केरल में मानसून से पहले एनडीआरफ की 8 टीम होगी तैनात , हर टीम में होंगे 30 बचावकर्मी
Published by : Rajneesh Anand Updated At : 20 May 2026 2:09 PM
एनडीआरएफ के अधिकारी
Monsoon in kerala : केरल में मानसून की भारी बारिश से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड में डाल दिया गया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके.
Monsoon in kerala : केरल में मानसून 26 मई तक दस्तक दे देगा. आईएमडी ने इसकी जानकारी दी है. मानसून की दस्तक से पहले राज्य में एनडीआरएफ की आठ टीम तैनात की जाएंगी.केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने यह जानकारी दी है. केरल के कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, अलाप्पुझा, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझिकोड और वायनाड जिलों में एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की जाएगी.
एनडीआरएफ की एक टीम में होंगे 30 बचावकर्मी
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार एनडीआरएफ की प्रत्येक टीम में 30 बचावकर्मी होंगे. हर एक टीम आत्मनिर्भर होने के साथ आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक खोज एवं बचाव उपकरण, संचार उपकरण तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित होगी. स्थिति पर करीब से नजर रखने के लिए तमिलनाडु के अरक्कोनम में एनडीआरएफ केंद्र पर 24×7 संचालित होने वाला नियंत्रण कक्ष काम करेगा.
26 मई को मानसून दे सकता है दस्तक
केएसडीएमए ने कहा कि इसके अलावा, मौसम के उतार-चढ़ाव पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत एक्शन के लिए एनडीआरएफ केरल के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के साथ मिलकर सभी जरूरी प्रयास कर रहा है.भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा था कि 26 मई के आसपास केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने की संभावना है.विभाग के अनुसार, मानसून के आने के समय में चार दिनों का अंतर हो सकता है, यानी यह 26 मई से चार दिन पहले या चार दिन बाद आ सकता है. इसी वजह से एनडीआरएफ ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. पिछले एक दो सालों में केरल में मानसून ने भारी तबाही मचाई है.
ये भी पढ़ें : ई-फार्मेसी ऑपरेशन और भारी डिस्काउंट के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानें बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










