Monsoon Tracker: बदलेगा मौसम, इन राज्यों में गर्मी से मिलेगी राहत, जानें कहां पहुंचा है मानसून

Updated:
विज्ञापन
Monsoon Tracker: बदलेगा मौसम, इन राज्यों में गर्मी से मिलेगी राहत, जानें कहां पहुंचा है मानसून

Monsoon Tracker : मौसम कार्यालय ने मंगलवार को अनुमान जताया था कि केरल में मानसून की शुरुआत चार दिनों की देरी से (चार जून से) होने की संभावना है. जानें अभी कहां है मानसून

विज्ञापन

Monsoon Tracker : देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है. इस बीच राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. मानसून का इंतजार कर रहे दिल्ली के लोगों गर्मी से राहत मिलेगी. आईएमडी की मानें तो 22 मई से फिर से मौसम में बदलाव के संकेत दिये हैं जिससे लोगों को राहत मिल सकती है. नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23-24 व 25 मई को हल्की बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस बारिश से तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 22-23 डिग्री के बीच बना रहेगा. अमूमन देखा गया है कि 21 मई से 25 मई तक तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन बारिश की वजह से तापमान में गिरावट होगी.

अभी कहां पहुंचा है मानसून

इस बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने खबर दी है. बताया गया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व हिस्से, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर की ओर पहुंच चुका है. मौसम कार्यालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि केरल में मानसून के आने में एक जून की सामान्य तिथि से थोड़ा समय लगेगा. आईएमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व हिस्से, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है.


मानसून की शुरुआत चार दिनों की देरी से

मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों में बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. मौसम कार्यालय ने मंगलवार को अनुमान जताया था कि केरल में मानसून की शुरुआत चार दिनों की देरी से (चार जून से) होने की संभावना है. केरल में मानसून पिछले वर्ष 29 मई को, 2021 में तीन जून को, 2020 में एक जून को, 2019 में आठ जून को और 2018 में 29 मई को पहुंचा था.

झारखंड के इन जिलों में लू को लेकर अलर्ट

मौसम केंद्र रांची ने राज्य के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 22 मई तक लू का प्रकोप रहेगा.

Also Read: Monsoon 2023: बिहार में मानसून कब आएगा? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, जानिए बारिश को लेकर ताजा अपडेट
बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 22 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा. 23 मई को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. जबकि, 24-25 मई को पूरे राज्य में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जारी की गयी है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन