Weather Forecast : पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 20 की मौत, दिल्ली, यूपी, बिहार…हर जगह गर्मी से हाहाकार, जानें आपके शहर में कब से होगी बारिश
Weather Forecast Today LIVE, Monsoon 2021 Date 7 June : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (north India Weather) में बारिश (delhi Weather) की संभावना नजर आ रही है. इधर मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून और आगे बढ़ते हुए अपनी सामान्य तिथि से चार दिन बाद पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंच गया है. वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून (7 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021) के अगले दस दिनों में ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल(bihar,Jharkhand and up Weather) के कुछ हिस्सों और बिहार में पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ….
पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने से 20 लोगों की गयी जान
दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में सोमवार को बिजली गिरने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी. पश्चिम बंगाल के आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक, मुर्शिदाबाद और हुगली में नौ-नौ लोगों और पूर्वी मेदिनीपुर जिले में दो लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गयी. वहीं, मुर्शिदाबाद में वज्रपात से तीन लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें जंगीपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में दोपहर बाद हुई बारिश को मौसम विभाग ने मानसून पूर्व बारिश बताया है.
मंगलवार को कई राज्यों में बिजली कड़कने के साथ आंधी की संभावना, पश्चिम बंगाल समेत कई प्रदेशों में होगी भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात राज्य, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी की संभावना है. वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
11 से 13 के बीच पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी यूपी समेत कई राज्यों तक मानसून के पहुंचने के आसार
बंगाल की उत्तरी खाड़ी और आसपास के इलाकों में 11 जून के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के महाराष्ट्र (मुंबई सहित), तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है. वहीं, 11 से 13 जून तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात तक पहुंचने की उम्मीद है.
बंगाल की उत्तरी खाड़ी में 11 जून के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 11 जून के आसपास बंगाल की उत्तरी खाड़ी और आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. अरब सागर के ऊपर दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भी 10 जून से मजबूत होने की संभावना है.
दक्षिण-पश्चिम तथा पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना, मछुआरो को तटीय इलाकों में नहीं जाने की चेतावनी
दक्षिण-पश्चिम तथा पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर आज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है. मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है.
आज कई राज्यों में बिजली कड़कने और आंधी के साथ बारिश की संभावना
उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात राज्य, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे के कुछ स्थानों पर आज बिजली कड़कने के साथ आंधी की संभावना है. साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम,अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए