तीन महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी रद्द, इनमें झारखंड का नाम भी शामिल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Modi Govt Canceled Auction: केंद्र की मोदी सरकार ने तीन महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी रद्द कर दी है. इनमें झाारखंड और जम्मू-कश्मीर के खनिज ब्लॉक भी शामिल हैं.

विज्ञापन

सरकार ने तीन महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी रद्द कर दी है. जानकारी के अनुसार, खानों की बिक्री के तीसरे चरण के तहत इन तीन महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी को रद्द किया गया है. इनमें एक जम्मू-कश्मीर की लिथियम खान भी शामिल है. बोलीकर्ताओं की संख्या निर्धारित से कम होने की वजह से सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया. सरकार यह नीलामी फ्रेस ऑपशन और महत्वपूर्ण खनिजों के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए करने जा रही है.

इन तीन ब्लॉक की नीलामी हुई रद्द

जिन तीन ब्लॉक की नीलामी रद्द की गई है उनमें सबसे महत्वपूर्ण जम्मू-कश्मीर में सलाल-हैमना लिथियम, टाइटेनियम और बॉक्साइट (एल्युमिनस लेटराइट) ब्लॉक है. इसके अलावा झारखंड में मस्कानिया-गरेरियाटोला-बारवारी पोटाश ब्लॉक और तमिलनाडु में कुरुंजाकुलम ग्रेफाइट ब्लॉक की नीलामी रद्द की गई है.

क्यों रद्द की गई नीलामी

इस संबंध में खान मंत्रालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है जिसके अनुसार, नीलामी रद्द कर दी गई क्योंकि ‘खनिज नीलामी नियमों के अनुसार जरूरी संख्या में बोलियां प्राप्त नहीं हुई हैं. मंत्रालय ने 14 मार्च को नीलामी के तीसरे चरण में सात महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की बिक्री शुरू की थी. पहली किस्त में तीन से कम बोलियां प्राप्त करने वाले ब्लॉक को इस दौर के तहत अधिसूचित किया गया था. ये सात ब्लॉक ग्लूकोनाइट, ग्रेफाइट, निकेल, पीजीई, पोटाश, लिथियम और टाइटेनियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों से संबंधित हैं और बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में स्थित हैं.

Read Also : Jharkhand : खनिज ब्लॉक्स और खानों की नीलामी में पिछड़ रहा झारखंड, केंद्र सरकार ने दी चेतावनी

पिछले महीने सरकार ने दूसरे चरण में शुरू की गई महत्वपूर्ण खनिजों के 14 ब्लॉक की नीलामी रद्द कर दी थी. पहले चरण में केंद्र ने ठंडी प्रतिक्रिया के कारण बिक्री के लिए रखे गए 20 ब्लॉक में से 13 की नीलामी रद्द कर दी थी. केंद्र ने पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में 21 खदानों की पेशकश करते हुए महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉक की नीलामी का चौथा दौर शुरू किया था.
(पीटीआई इनपुट)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola