मियां मुस्लिम वाले बयान पर विपक्ष ने हिमंत सरमा पर साधा निशाना, असम CM बोले- ये मेरे शब्द नहीं

Updated:
विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री, फोटो एक्स

Miya Muslims Statement: मियां मुस्लिम वाले बयान पर विपक्ष ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला बोला है. कांग्रेस ने सीएम के बयान की निंदा की है. इधर सीएम ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा- ये मेरे शब्द नहीं है. विरोध कर रहे लोगों को सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को पढ़ना चाहिए.

विज्ञापन

Miya Muslims Statement: मियां मुस्लिम वाले बयान की आलोचना पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, जो लोग बांग्लादेश से आए हैं, वे खुद को मियां कहते हैं. मैंने उन्हें यह नाम नहीं दिया; वे खुद को यह नाम देते हैं.

विज्ञापन

Miya Muslims Statement: मियां वाले बयान पर विपक्षी हमले का असम सीएम ने दिया जवाब

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने मियां वाले बयान पर विपक्ष के हमले का जवाब देते हुए एक्स पर लिखा- यह मेरी भाषा नहीं है, मेरी कल्पना नहीं है, और न ही कोई राजनीतिक बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात है. ये कोर्ट के अपने शब्द हैं. असम पर चुपचाप और धोखे से हो रहा जनसांख्यिकीय हमला निचले असम के भू-रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिलों के नुकसान का कारण बन सकता है. अवैध प्रवासियों की आमद इन जिलों को मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बदल रही है. तब यह सिर्फ समय की बात होगी जब बांग्लादेश के साथ उनके विलय की मांग की जा सकती है. निचले असम के नुकसान से पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का बाकी भारत से संपर्क टूट जाएगा और उस क्षेत्र के समृद्ध प्राकृतिक संसाधन देश के हाथ से निकल जाएंगे.

हमारा प्रयास किसी धर्म या किसी भारतीय नागरिक के खिलाफ नहीं है. हमारा प्रयास असम की पहचान, सुरक्षा और भविष्य की रक्षा करना है.

असम के सीएम ने क्या दिया था बयान?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि राज्य में बांग्लादेशी मियां रहते हैं और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (एसआर) के दौरान ऐसे विदेशियों के खिलाफ पांच लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई हैं. मियां मूल रूप से असम में बांग्ला भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक अपमानजनक शब्द है. गैर-बांग्ला भाषी लोग आमतौर पर उन्हें बांग्लादेशी प्रवासी के रूप में पहचानते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola