ePaper

Mission Divyastra: भारत ने किया अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, पीएम मोदी ने डीआरडीओ वैज्ञानिकों की दी बधाई

Updated at : 12 Mar 2024 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
Mission Divyastra

Mission Divyastra

Mission Divyastra: अग्नि-5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण सफल रहा है. इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीआरडीओ वैज्ञानिकों की ट्वीट कर बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, हमारे डीआरडीओ वैज्ञानिकों पर गर्व है, मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण.

विज्ञापन

अग्नि -5 मिसाइल की खासियत

एमआईआरवी प्रौद्योगिकी के तहत किसी मिसाइल में एक ही बार में कई परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता होती है और इन हथियारों से अलग-अलग लक्ष्यों को भेदा जा सकता है. इसकी एक अन्य विशेषता यह है कि इसे सड़क के माध्यम से कहीं भी ले जाया जा सकता है. इससे पहले की अग्नि मिसाइलों में यह सुविधा नहीं थी.

Mission Divyastra: भारत सरकार के सूत्र ने बताया, भारत ने आज मिशन दिव्यास्त्र का परीक्षण किया. अग्नि -5 मिसाइल मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित पहला उड़ान परीक्षण है.

मिशन दिव्यास्त्र के परीक्षण के साथ एमआईआरवी क्षमता वाले देशों के समूह में शामिल हो गया भारत

मिशन दिव्यास्त्र के परीक्षण के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास एमआईआरवी क्षमता है. यह प्रणाली स्वदेशी एवियोनिक्स प्रणालियों और हाई एक्यूरेसी सेंसर पैकेजों से सुसज्जित है. यह क्षमता भारत की बढ़ती तकनीकी शक्ति की प्रतीक है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिशन दिव्यास्त्र के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ वैज्ञानिकों को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, भारत ने आज मिशन दिव्यास्त्र का सफलतापूर्वक परीक्षण किया – मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण और उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया जिनके पास एमआईआरवी (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री) क्षमता है.

गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी और ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, हमारे राष्ट्र के लिए एक महत्वपूर्ण दिन. स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल के पहले उड़ान परीक्षण, सफल मिशन दिव्यास्त्र के लिए वैज्ञानिक और नागरिकों को बधाई.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola