Meghalaya Murder : बड़ा खुलासा! शादी के पहले ही राजा रघुवंशी की हत्या का बन गया था प्लान

Updated:
विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Updates

Raja Raghuvanshi Murder Updates

Meghalaya Murder : हनीमून मनाने के लिए मेघालय में आए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा में लापता हो गए थे. दो जून को रघुवंशी शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी. उसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Meghalaya Murder : मेघालय में मारे गए इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी के सिर पर किसी धारदार चीज से दो बार हमला किया गया था. इस संबंध में हिंदुस्तान टाइम्स ने खबर प्रकाशित की है. खबर में कहा गया है कि एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि राजा की हत्या की योजना 11 मई को सोनम रघुवंशी के साथ उनकी शादी से पहले ही बन रही थी. सोनम पर अब मेघालय में अपने हनीमून के दौरान अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह के साथ इंदौर के व्यवसायी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है.

21 वर्षीय कुशवाह और हत्या के लिए कथित तौर पर उसके द्वारा भाड़े पर लाए गए, तीन लोगों में से एक विशाल सिंह चौहान को मेघालय पुलिस ने रविवार रात इंदौर से गिरफ्तार किया. हत्या को अंजाम देने वाले दो अन्य लोगों, उत्तर प्रदेश के ललितपुर के आकाश राजपूत और मध्य प्रदेश के सागर के आनंद कुर्मी को भी गिरफ्तार किया गया. 23 मई से लापता 25 वर्षीय सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली और सोमवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

कुशवाह द्वारा दिए गए मोबाइल फोन के साथ इंदौर से मेघालय पहुंचे हत्यारे

राज कुशवाह और चौहान से पूछताछ की जानकारी रखने वाले इंदौर के पुलिस अधिकारी ने बताया, “कुशवाहा कुछ हफ्तों से हत्यारों के संपर्क में था.” अधिकारी ने बताया कि तीनों भाड़े के हत्यारे 17 मई को 50,000 रुपये और कुशवाह द्वारा दिए गए मोबाइल फोन के साथ इंदौर से मेघालय के लिए निकले थे. वहां पहुंचकर उन्होंने रघुवंशी की हत्या करने और उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए एक जगह चुनी.

सोनम ने हनीमून के लिए नौ लाख रुपए लिये

राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि 16 मई को सोनम ने राजा को अपना हनीमून प्लान बताया और अगले दिन टिकट बुक कर लिए. उन्होंने बताया, “मेरे बेटे ने मुझे बताया कि सोनम हनीमून पर जोर दे रही है और हम राजी हो गए.” उमा ने बताया कि सोनम ने हनीमून के लिए उनके बेटे से नौ लाख रुपए लिये और कुछ गहने भी साथ ले गई. उन्होंने सोमवार को मीडिया को बताया , “जब मैंने अपने बेटे से पूछा कि वे कब लौटेंगे, तो उसने मुझे बताया कि कोई वापसी टिकट बुक नहीं हुआ है और वे एक सप्ताह के भीतर वापस आ जाएंगे.”

2 जून को राजा का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला

20 मई को यह कपल शिलांग पहुंचा. तीन दिन बाद, नोंग्रियाट गांव में होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ ही घंटों बाद यह जोड़ा पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में गायब हो गया. शिलांग से कपल द्वारा किराए पर लिया गया स्कूटर 24 मई को सोहरारिम में मिला था. 25 मई को राजा के परिवार ने मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. 2 जून को राजा का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला. उसके शरीर से सोने की अंगूठी और चेन गायब थी. एक दिन बाद, पास में ही खून से सना एक चाकू पाया गया और दो दिन बाद, एक रेनकोट जो कि कपल द्वारा इस्तेमाल किए गए रेनकोट के समान था, मावक्मा गांव में पाया गया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola