ePaper

Masood Azhar: हाईजैक, हमला और अब मातम… ऑपरेशन सिंदूर के बाद गायब है आतंक का आका मसूद

Updated at : 07 May 2025 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
Masood Azhar

Masood Azhar

Masood Azhar: भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में हमला बोला है. भारतीय सेना ने इसपर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी सरगना मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग भी इसमें मारे जाने की खबर सामने आई है.

विज्ञापन

Masood Azhar: पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया है. इसके बाद 70 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि आतंकी सरगना मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग भी इसमें मारे गए हैं.

आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि भारत के मिसाइल हमले में उसके परिवार और दोस्तों की मौत हो गई है. वहीं, दिल्ली में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेंट्रल कैबिनेट सिक्योरिटी की मीटिंग हुई है. यह मीटिंग थोड़ी देर पहले ही खत्म हुई है.

Masood Azhar Family Death: मसूद अजहर के परिवार में 14 मौतें

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित सुभान अल्लाह मस्जिद परिसर पर चार मिसाइल दागी हैं. हमले में ये इमारत पूरी तरह तबाह हो गई. इस हमले के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 14 लोगों के मौत की खबर सामने आई है.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: पहले उड़ा आतंकी कैंप फिर मस्जिद में तबाही, आगे-पीछे…ऊपर-नीचे हर तरफ से घिरा PoK

मौत की भीख मांग रहा आंतकी आका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजहर ने बुधवार सुबह एक बयान जारी कर अपने परिवार के सदस्यों के मारे जाने की जानकारी दी है. ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्यों और उसके गुट के चार आतंकियों की मौत हो गई है. मसूद ने परिवार के लोगों की मौत पर रोते हुए कहा कि अगर वह भी मर जाता तो अच्छा रहता.

आतंकी कैंप पर हमला

एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायु सेना, थल सेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के कैंप नष्ट किए गए हैं.

कौन है मसूद अजहर?

मसूद अजहर का जन्म बहावलपुर में हुआ था. उसके पिता अली बख्श साबिर एक पोल्ट्री फार्म चलाते थे. मसूद का नाम 26/11 के मुंबई हमले में सामने आया था. वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है. इस संगठन ने देश में कई हमले करवाए हैं.

वह भारत में पांच साल तक जेल में रहा था. साल 1999 में एक अपहरण के बदले में भारत सरकार ने उसे रिहा कर दिया था. अजहर का नाम भारतीय संसद पर हमले की साजिश में भी आया था. पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के पंजाब में स्थित बहावलपुर ट्रेनिंग सेंटर को उड़ा दिया है.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor LIVE: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, अब ये बड़ी अपडेट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola