मराठा आरक्षण: क्यूरेटिव पिटीशन पर 24 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जरांगे ने शिंदे सरकार को दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
मराठा आरक्षण: क्यूरेटिव पिटीशन पर 24 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जरांगे ने शिंदे सरकार को दी चेतावनी

जरांगे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के पास मांग पूरी करने के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं. जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय के लिए आरक्षण हासिल करने की घड़ी आ गई है. हमारी लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है.

विज्ञापन

मराठा आरक्षण पर दायर क्यूरेटिव पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट में अगले साल 24 जनवरी को सुनवाई होगी. इधर इस खबर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोर्ट का धन्यवाद दिया और कहा, इससे मराठा समुदाय के लोगों को न्याया मिलेगी. उन्होंने कहा, मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए (मराठा आरक्षण पर) सुधारात्मक याचिका स्वीकार कर ली है और इस मुद्दे पर 24 जनवरी को सुनवाई होगी.

मराठा समुदाय को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी ताकत के साथ कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी : शिंदे

मराठा समुदाय को सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ापन सिद्ध करना है, इसलिए यह बहुत बड़ी बात है. हमारी वकीलों की टीम पुरी ताकत के साथ कोर्ट में सरकार की ओर से पैरवी करेगी. मराठी समाज को आरक्षण का लाभ मिले, इसके लिए पूरी ताकत के साथ अपना पक्ष रखेगी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय को आरक्षण का लाभ देने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया. मैंने आयोग को इम्पीरिकल डेटा देने का आग्रह किया है. इसका लाभ 24 जनवरी को हेयरिंग के दौरान इसका लाभ मिलेगा.

मराठा आरक्षण देने के लिए सरकार के पास 24 दिसंबर तक का वक्त, 80 फीसदी लड़ाई जीती : जरांगे

आरक्षण की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को जोर देते हुए कहा था कि मराठा आरक्षण की 80 फीसदी लड़ाई जीत ली गई है और आरक्षण की जंग अब अपने अंतिम चरण में हैं. जरांगे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के पास मांग पूरी करने के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं. जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय के लिए आरक्षण हासिल करने की घड़ी आ गई है. हमारी लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है.

Also Read: मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक, एकनाथ शिंदे ने कहा-हम देंगे कुनबी समुदाय का सर्टिफिकेट, मनोज जरांगे सहयोग करें

जरांगे ने आरक्षण की मांग को लेकर दो बार अनिश्चितकालीन भू‍ख हड़ताल भी किया

जरांगे ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर इस साल दो बार अनिश्चितकालीन भू‍ख हड़ताल की थी. उन्होंने कहा कि सरकार को पहले इस मुद्दे को हल करने के लिए 40 दिन का समय दिया गया था लेकिन कुछ नहीं हुआ. बाद में इस समस्या के हल के लिए सरकार को 24 दिसंबर तक का समय दिया गया. उन्होंने कहा कि अगर सरकार 24 दिसंबर तक इस मुद्दे का समाधान निकालने में विफल रहती है तो समुदाय मुंबई की ओर कूच करेगा और राज्य पर ‘आर्थिक’ रूप से शिकंजा कसेगा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola