यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों पर पंजाब कांग्रेस में जंग, मनीष तिवारी ने चन्नी-सिद्धू पर लगाए गंभीर आरोप

Updated at : 03 Mar 2022 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों पर पंजाब कांग्रेस में जंग, मनीष तिवारी ने चन्नी-सिद्धू पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों के बहाने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ पर तीखा प्रहार किया.

विज्ञापन

चंडीगढ़/नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ और बागी नेता मनीष तिवारी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की आड़ में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब की कांग्रेस इकाई के प्रभारी और राजस्थान कांग्रेस के नेता हरीश चौधरी तथा पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र फंसे हैं और ये चारों नेता नजर नहीं आ रहे हैं. ये चारों नेता कहां हैं? इनकी निष्ठुरता देखकर मुझे शर्म आती है.

इनकी निष्ठुरता देखकर आती है शर्म

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों के बहाने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि ये चारों नेता कहां हैं? इनकी निष्ठुरता देखकर उन्हें शर्म आती है. उन्होंने यह कटाक्ष भी किया कि सत्ता है या सबकुछ खत्म है?

मीनाक्षी लेखी से की मुलाकात

मनीष तिवारी ने अपनी ही पार्टी के इन नेताओं पर उस वक्त निशाना साधा, जब उन्होंने पंजाब के कुछ अन्य कांग्रेस सांसदों के साथ विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाकात की और यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए प्रयास तेज करने का आग्रह किया. इस प्रतिनिधिमंडल में मनीष तिवारी के साथ रवनीत बिट्टू, गुरजीत औजला, अमर सिंह और जसबीर गिल भी मौजूद थे.

सत्ता के सामने सब खत्म?

कांग्रेस के जी-23 समूह के सदस्य मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, ‘मैं दुखी हूं कि पंजाब कांग्रेस के नेता उस वक्त नहीं दिखाई दे रहे है और न कुछ बोल रहे हैं, जब हमारे हजारों बच्चे खतरे में हैं. क्या सिर्फ पंजाब के सांसदों को ही कोशिश करनी होगी? चन्नी, सिद्धू, जाखड़ और हरीश चौधरी कहां हैं? क्या सत्ता है या सब खत्म?”

Also Read: पंजाब कांग्रेस में आंतरिक कलह, सांसद गुरजीत ने निकाली भड़ास, कहा- सिद्धू के कारण कई नेताओं ने छोड़ा साथ
क्या यही है पंजाब मॉडल?

मनीष तिवारी ने पंजाब कांग्रेस के चारों नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने की वजह लोक सेवा है. चुनाव राजनीति की शुरुआत और अंत नहीं है. क्या आप लोग वीडियो नहीं देखते, हमारे बच्चों की चीखें नहीं सुनते? क्या यही आपका पंजाब मॉडल है? आप लोगों की निष्ठुरता से मेरा सिर शर्म से झुक जाता है. आप लोग जागिए, चुनाव के बाद भी जीवन है. इसके साथ ही, उन्होंने पंजाब के प्रमुख विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और सवाल किया कि आम आदमी पार्टी, अकाली दल और भाजपा अपना कर्तव्य क्यों नहीं निभा रही हैं?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola