Manipur Violence : मणिपुर में फिर क्यों भड़की हिंसा? गाड़ियों में आग लगाने लगे प्रदर्शनकारी, एक की मौत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Mar 2025 6:34 AM
Manipur violence : मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हिंसा फिर फैल गई. इसमें एक की जान गई. जानें आखिर क्यों फिर फैली हिंसा?
Manipur violence : मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार को हिंसा का ताजा दौर शुरू हो गया. इसमें क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में कुकी आंदोलनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई जिससे एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई. झड़प में 40 से अधिक लोग घायल हो गए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य भर में मुक्त आवाजाही की अनुमति देने के निर्देश का विरोध ये कर रहे हैं. कुकी प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस छोड़े जाने के बाद झड़पें शुरू हो गईं.
अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
एक बयान में कहा गया कि हिंसा और विरोध के बीच कुकी जो काउंसिल ने शनिवार मध्यरात्रि से सभी कुकी क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया है. इसमें कहा गया है, “केंद्र सरकार के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह आगे की अशांति को रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा के लिए मुद्दों का समाधान करे. कुकी जो काउंसिल सरकार से आग्रह करती है कि वह हिंसक टकराव को और बढ़ने से रोकने के लिए अपने रुख पर फिर से विचार करे.”
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ
कुकी जो समूह ने आगे कहा कि वह बफर जोन में मीतेई लोगों की मुक्त आवाजाही की गारंटी नहीं दे सकता. किसी भी घटना की जिम्मेदारी नहीं ले सकता.

मणिपुर हिंसा में एक की मौत
कुकी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई. मृतक की पहचान 30 वर्षीय लालगौथांग सिंगसिट के रूप में हुई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसे गोली लगी थी. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. पुलिस की ओर से आंसू गैस छोड़े जाने के बाद स्थिति तब और खराब हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने प्राइवेट गाड़ियों में आग लगा दी. राज्राानी इम्फाल से सेनापति जा रही राज्य परिवहन की बस को रोकने की कोशिश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए