खेमचंद सिंह बने मणिपुर के मुख्यमंत्री, राज्यपाल अजय भल्ला ने शपथ दिलाई

Updated:
विज्ञापन

वाई खेमचंद सिंह राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करते हुएख् फोटो पीटीआई

Manipur News: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह ने बुधवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से खत्म करने की घोषणा की.

विज्ञापन

Manipur News: बीजेपी मणिपुर लेजिस्लेचर पार्टी के नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल अजय भल्ला ने लोक भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ लेने के बाद युमनाम खेमचंद सिंह ने कहा, विकसित भारत 2047 में मणिपुर अहम भूमिका निभाएगा. मणिपुर में 36 समुदाय हैं, और हम राज्य में शांतिपूर्ण माहौल लाने की उम्मीद करते हैं.

विज्ञापन

खेमचंद के नेतृत्व में मणिपुर शांति और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार

बीजेपी की मणिपुर इकाई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, वाई खेमचंद सिंह के अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व में मणिपुर शांति, विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है, जिससे राज्य में स्थिरता और प्रगति का एक नया युग शुरू होगा.

फरवरी 2025 में लगाया गया था मणिपुर में राष्ट्रपति शासन

अशांत मणिपुर में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू था. इससे पहले दिन में वाई खेमचंद सिंह ने लोक भवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया था. जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में राष्ट्रपति शासन तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला लिया.

वाई खेमचंद सिंह को दिल्ली में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था

वाई खेमचंद सिंह को मंगलवार को नयी दिल्ली में भाजपा विधायक दल का नेता और उसके बाद राजग विधायक दल का नेता चुना गया. भाजपा विधायक थोंगबम बिस्वजीत ने पहले कहा था कि सिंह समेत पांच विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे.

2023 से हिंसा की आग में जल रहा मणिपुर

मणिपुर के पर्वतीय जिलों में बहुसंख्यक मेइती समुदाय के अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में आदिवासी एकजुटता मार्च निकाले जाने के बाद राज्य में तीन मई, 2023 से जातीय हिंसा जारी है. तब से जारी जातीय हिंसा में कुकी और मेइती समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 260 लोग मारे गए हैं, जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola