'खेड़ा तोता, वेणुगोपाल गुंडा'- कांग्रेस से निकाले जाने की बात पर मणिशंकर अय्यर बोले- पीछे से लात मारूंगा

मणिशंकर अय्यर, फोटो एक्स
Mani Shankar Aiyar: कांग्रेस में एक बार फिर से बगावत के सुर उठने लगे हैं. वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पार्टी मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, जयराम रमेश, राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है. अय्यर ने साफ कर दिया है, अगर उनके खिलाफ खेड़ा कार्रवाई करते हैं और पार्टी से निकालने की बात करते हैं, तो वे पीछे से लात मार देंगे. आइये समझते हैं पूरा मामला.
Mani Shankar Aiyar: पिनराई विजयन के समर्थन में मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस पार्टी के अंदर एक बार फिर से कलह शुरू हो गई है. पार्टी ने अय्यर के बयान से खुद को किनारा कर लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की आवाज उठने लगी है. इधर पार्टी से निकाले जाने की बात पर मणिशंकर अय्यर ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा- मैं कांग्रेस पार्टी में हूं, मैंने इसे छोड़ा नहीं है. अगर पवन खेड़ा मुझे निकालने वाले हैं, तो मैं खुशी-खुशी बाहर चला जाऊंगा और उनके पीछे लात मारूंगा.
मणिशंकर अय्यर के किस बयान से कांग्रेस पार्टी में है नाराजगी
केरल विधानसभा चुनाव से पहले मणिशंकर अय्यर ने रविवार को विश्वास व्यक्त किया था कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता विजयन राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं रहा है. वह पूरी तरह से अपनी निजी क्षमता से बोलते और लिखते हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने खेड़ा की पोस्ट को एक्स पर टैग करते हुए कहा कि केरल की जनता अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह शासन के लिए यूडीएफ को सत्ता में वापस लाएगी.
मैं गांधीवादी हूं, मैं नेहरूवादी हूं, मैं राहुलवादी नहीं हूं : मणिशंकर अय्यर
मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा- मिस्टर राहुल गांधी भूल गए हैं कि मैं पार्टी का मेंबर हूं. इसलिए, मैं गांधीवादी हूं, मैं नेहरूवादी हूं, मैं राजीववादी हूं लेकिन मैं राहुलवादी नहीं हूं.
अय्यर ने वेणुगोपाल को बताया गुंडा
मणिशंकर अय्यर ने केसी वेणुगोपाल पर हमला करते हुए कहा- क्या आप सोच सकते हैं कि उस पार्टी की क्या हालत होगी जो केसी वेणुगोपाल जैसे गुंडे को सरदार पटेल और राहुल गांधी के लेवल तक ले जाती है? जवाब में मुझे बस इतना ही कहना है.
पवन खेड़ा प्रवक्ता नहीं, तोता है : मणिशंकर अय्यर
मणिशंकर अय्यर ने कहा, मैं चाहता हूं कि आप पवन खेड़ा को मैसेज भेजें. उसने दिल्ली में एमए बेबी के साथ गठबंधन किया है और वह यहां पिनाराई विजयन के साथ मेरे गठबंधन से परेशान हो रहा है. वह किस तरह का कांग्रेसी है? सबसे बड़ी बात, कोई पार्टी पवन खेड़ा को प्रवक्ता बनाने से ज्यादा बेवकूफ कैसे हो सकती है? कांग्रेस में लाखों लोग हैं जो एक बेहतर प्रवक्ता बन सकते हैं. यह आदमी सिर्फ एक कठपुतली है, वह वही कह रहा है जो जयराम रमेश उसे कहते हैं. वह वही बात दोहराता है, वह प्रवक्ता नहीं है, वह तोता है.
MK स्टालिन को INDIA ब्लॉक का अध्यक्ष होना चाहिए : अय्यर
मणिशंकर अय्यर ने बागी तेवर अपनाते हुए कहा- अगर INDIA ब्लॉक को मजबूत किया जाता है, तो मुझे लगता है कि इसे मजबूत करने के लिए सबसे सही आदमी MK स्टालिन हैं. जब कामराज से जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत का PM बनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने एक ही लाइन में कहा – नो इंग्लिश, नो हिंदी. कैसे? तो, MK स्टालिन भी उसी हालत में हैं. राहुल गांधी भारत के PM बन सकते हैं, बशर्ते कोई ऐसा हो जो अपना सारा समय INDIA ब्लॉक को मजबूत करने में लगाए. एक आदमी जो नारे नहीं, बल्कि मुद्दे उठाता रहा है, उसने कभी सूट बूट सरकार, चौकीदार चोर है, वोट चोर गड्डी छोड़ नहीं कहा. स्टालिन ने पिछले साल जो किया है, वह भारत में फेडरलिज्म से जुड़े हर एक पॉइंट को उठाना है. इसलिए, मेरा मानना है कि वह INDIA ब्लॉक के चेयरमैन बनने के लिए सबसे सही आदमी हैं और उनमें यह बड़ी खूबी है कि वह राहुल गांधी के PM बनने के रास्ते में नहीं आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




