Weather Forecast LIVE: जबरदस्त शीतलहर से कांप रहा भारत, झारखंड, बिहार, यूपी में अभी और बढ़ेगी ठंड
New Delhi: A farmer sits inside a makeshift tent as it rains during the ongoing protest at Singhu Border, in New Delhi, Sunday, Jan. 3, 2021. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI01_03_2021_000128A)
Weather Forecast Live Update: देशभर में जबरदस्त शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने उत्तर के मैदानी इलाकों में सिहरन बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि झारखंड, बिहार, यूपी सहित दूसरे राज्यों के मौसम की स्थिति क्या है?
कश्मीर में चिल्लई कलां का दौर शुरू
कश्मीर में मंगलवार को 40 दिन का ‘चिल्लई कलां’ के दौर की शुरूआत हो गई. बता दें कि इस दौरान इस क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है. साथ ही घाटी के सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के नीचे चला गया.
पंजाब से राजस्थान तक शीतलहर का प्रकोप
मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट की घोषणा की है. इसके साथ ही गंभीर शीतलह का भी अनुमान है. बता दें कि सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री कम होने से शीतलहर की घोषणा की जाती है.
आज झारखंड में चल सकती है शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है. शीतलहर का ज्यादा असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग जिले में पड़ेगा. वहीं, सोमवार को कांके का न्यूनतम तापमान चार तथा मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेसि हो गया.
पटना में बदला स्कूलों का समय
ठंड बढ़ने के मद्देनजर पटना जिले के सभी स्कूलों में सुबह नौ बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कक्षाएं चलेगी. इसके पहले व इसके बाद स्कूलों में किसी तरह की शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को यह आदेश जारी किया.
यूपी में मौसम का हाल
यूपी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. जिससे सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी. मेरठ में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं फैजाबाद में 4 डिग्री और झांसी में 4.7 डिग्री दर्ज किया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए