ePaper

कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, रेस में दिग्विजय सिंह और पी चिदंबरम आगे

Updated at : 01 Oct 2022 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, रेस में दिग्विजय सिंह और पी चिदंबरम आगे

नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के एक दिन पहले बड़े ही नाटकीय तरीके से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने नाम का ऐलान किया.

विज्ञापन

नई दिल्ली : कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मल्लिकार्जुन खड़गे का राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने के बाद इसकी रेस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम शामिल हैं. बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार 30 सितंबर को समाप्त हो गई है.

नाटकीय ढंग से खड़गे ने दाखिल किया नामांकन

बता दें कि नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के एक दिन पहले बड़े ही नाटकीय तरीके से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने नाम का ऐलान किया. अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा यह भी जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे पर गांधी परिवार का हाथ है और वे भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की तरह गांधी परिवार के रिमोट कंट्रोल से चलने वाला अध्यक्ष बनकर रह जाएंगे.

खड़गे ने क्यों दिया इस्तीफा

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबर के अनुसार, मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह कदम अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के एक दिन बाद उठाया. करीब 80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है. उन्होंने यह कदम मई में उदयपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर’ में तय ‘ एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत के अनुरूप उठाया है. सूत्रों ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार रात अपना इस्तीफा सौंपा.

Also Read: Congress President Election:कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री, जानें सियासी सफर
दिग्विजय-चिदंबरम रेस में

पार्टी के सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबर के अनुसार, माना यह जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदबंरम और दिग्विजय सिंह राजसभा में नेता प्रतिपक्ष पद की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. गौरतलब है कि शुक्रवार को स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा. खड़गे कर्नाटक के दलित नेता है और इस पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola