'मैं कांग्रेस का नौकर नहीं', पार्टी से निष्कासन के बाद भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, PM मोदी की जमकर तारीफ की

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Feb 2024 3:36 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024| ANI, X

राम राज्य का सपना देखने वाले पहले व्यक्ति महात्मा गांधी थे और पीएम मोदी उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं. अगर पीएम मोदी देश के कल्याण के लिए फैसले ले रहे हैं तो इसकी सराहना की जानी चाहिए लेकिन कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी से इतनी नफरत करती है कि अब उन्हें पूरे देश से नफरत होने लगी है.

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासन पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जमकर अपना भड़ास निकाला. उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी का नौकर नहीं था, और मैंने नौकरी भी नहीं मांगी थी’. मैं कांग्रेस की विचारधार से जुड़ा हूं. राजीव गांधी से लेकर आजतक मैं कांग्रेस की मूल विचारधार के साथ जुड़ा हूं और कांग्रेस की मूल विचारधारा सर्वधर्म संभाव की है. कांग्रेस की मूल विचारधारा की आत्मा महात्मा गांधी हैं. महात्मा गांधी की हर सभा की शुरुआत रघुपति राघव राजा राम से होती थी.

महात्मा गांधी के सपनों को पूरा कर रहे हैं पीएम मोदी

राम राज्य का सपना देखने वाले पहले व्यक्ति महात्मा गांधी थे और पीएम मोदी उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं. अगर पीएम मोदी देश के कल्याण के लिए फैसले ले रहे हैं तो इसकी सराहना की जानी चाहिए लेकिन कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी से इतनी नफरत करती है कि अब उन्हें पूरे देश से नफरत होने लगी है. अब वे ‘सनातन’ को मिटाना चाहते हैं. वे पीएम मोदी से इतनी नफरत करते हैं कि वे उनसे मिलने वाले किसी भी व्यक्ति से नफरत करने लगते हैं. मैं कांग्रेस के उन नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे पार्टी से निकालने में अहम भूमिका निभाई.

सचिन पायलट का बहुत अपमान हुआ, लेकिन वे भगवान शिव की तरह जहर पिये जा रहे : प्रमोद कृष्णम

निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “सचिन पायलट का बहुत अपमान हुआ है लेकिन वे भगवान शिव की तरह जहर पिये जा रहे हैं. उसी तरह प्रियंका गांधी की भी बहुत तौहीन हो रही है. देश की आजादी के बाद किसी भी पदाधिकारी के सामने ऐसा नहीं लिखा गया, जो प्रियंका गांधी के सामने लिखा गया. उनके आगे लिखा गया प्रियंका गांधी, ‘बिना किसी पोर्टफोलियो के महासचिव’ (General Secretary without any Portfolio)…सवाल इस बात का है कि ये जो अपमान किया जा रहा है ये किसके इशारे पर हो रहा है?

Also Read: राम और “राष्ट्र” पर समझौता नहीं किया जा सकता राहुल गांधी, आचार्य प्रमोद कृष्णम की आई पहली प्रतिक्रिया

क्या भगवान राम का नाम लेना पार्टी विरोधी है?

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, मुझे शनिवार रात कई न्यूज चैनलों के माध्यम से ये जानकारी मिली की कांग्रेस पार्टी ने एक चिट्ठी जारी की है. जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित किया जाता है. सबसे पहले मैं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे कांग्रेस से मुक्ति देने का फरमान जारी किया. केसी वेणुगोपाल या मल्लिकार्जुन खरगे ये बताएं कि ऐसी कौन सी गतिविधिया हैं जो पार्टी के विरोध में थीं. क्या भगवान राम का नाम लेना पार्टी विरोधी है?

Also Read: कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, जानें क्या है आरोप

‘राम और राष्ट्र’ पर समझौता नहीं किया जा सकता : प्रमोद कृष्णम

संभल, उत्तर प्रदेश: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, सवाल इस बात का है कि वो कांग्रेस जो महात्मा गांधी की कांग्रेस थी. आज उस कांग्रेस को किस रास्ते पर लाकर खड़ा किया गया है. क्या कांग्रेस में सिर्फ वो रह सकते हैं जो सनातन को मिटाने की बात करें?. मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि ‘राम और राष्ट्र’ पर समझौता नहीं किया जा सकता है। निष्कासन बहुत छोटी चीज है.

16-17 साल की उम्र में मैंने जो वचन राजीव गांधी को दिया था वो आज तक निभाया : प्रमोद कृष्णम

संभल, उत्तर प्रदेश: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 16-17 साल की उम्र में मैंने जो वचन राजीव गांधी को दिया था वो आज तक निभाया है और आज इस उम्र में एक संकल्प ले रहा हूं कि मैं आजीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा रहूंगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola