ePaper

वायुसेना को मिली राफेल की ताकत तो महेंद्र सिंह धौनी ने गोल्डन एरो को ऐसे दी बधाई

Updated at : 10 Sep 2020 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
वायुसेना को मिली राफेल की ताकत तो महेंद्र सिंह धौनी ने गोल्डन एरो को ऐसे दी बधाई

Mahendra singh dhoni, Rafale aircraft, indian air force, dhoni latest news : राफेल के बेड़े को वायुसेना में शामिल करने पर भारत के पूर्व क्रिकेटर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ऐतिहासिक बताया है. धौनी ने कहा है कि यह ऐतिहासिक पल है जब भारतीय वायुसेना के बेड़ा में राफेल जैसे फाइटर प्लेन को शामिल किया है.

विज्ञापन

rafael news : राफेल के बेड़े को वायुसेना में शामिल करने पर भारत के पूर्व क्रिकेटर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ऐतिहासिक बताया है. धौनी ने कहा है कि यह ऐतिहासिक पल है जब भारतीय वायुसेना के बेड़ा में राफेल जैसे फाइटर प्लेन को शामिल किया है.

महेंद्र सिंह धौनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, ‘4.5जेनरेशन का फाइटर प्लेन भारतीय वायुसेना के जवानों को मिला है, इससे उनकी शक्ति बढ़ेगी.’ धौनी ने आगे कहा कि वायुसेना के जवान कब आधुनिकता के साथ काम करेंगे.

लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि- बता दें कि महेंद्र सिंह धौनी को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर मानद उपाधि दिया गया है. वहीं 2011 में उन्हें इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी. धौनी इसके लिए कई बार अभ्यास भी कर चुके हैं.

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लड़ाकू फाइटर प्लेन राफेल के भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल होने के साथ ही चीन को कड़ा संदेश भी देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि सीमाओं पर जिस तरह का माहौल बना है उसे देखते हुए राफेल का इंडक्शन काफी अहम है. राजनाथ सिंह ने कहा कि वायुसेना इससे मजबूत होगी.

गौरतलब है कि राफेल अधिकतम रफ्तार 1400 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दुनिया का सबसे बेहतरीन लड़ाकू जहाज काफी ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है. यह 50,000 की ऊंचाई तक उड़ सकता है जो इसकी एक बड़ी ताकत है. अत्याधुनिक और ताकतवर हथियारों से लैस राफेल दुश्मनों से देश की रक्षा भी कर सकता है और खुद की भी रक्षा कर सकता है. इसलिए इसे हवाई युद्ध का बादशाह कहा जाता है.

Also Read: IPL 2020 Schedule: मुंबई और चेन्नई के बीच टक्कर से होगा IPL का आगाज, धौनी के लिए आसान नहीं है जीत की राह, जानें दोनों टीमों का रिकॉर्ड

Posted by : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola