मुंबई में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, शिंदे के सभी 29 पार्षद होटल में शिफ्ट, शिवसेना को सता रहा डर
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Jan 2026 10:21 PM
एकनाथ शिंदे, फोटो पीटीआई
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो गई है. बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) के नतीजे आने के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अपने सभी 29 पार्षदों को होटल में शिफ्ट कर दिया है. सभी पार्षद कुछ दिन होटल में ही रहेंगे. अब सवाल उठ रहा है आखिर शिंदे को किस बात का डर सता रहा है? क्यों उन्हें अपने पार्षदों को होटल में शिफ्ट करना पड़ा.
Maharashtra Politics: बीएमसी के चुनाव में बीजेपी पहली बार सबसे बड़ी पार्टी बनी है. 227 सदस्यीय बीएमसी में बीजेपी ने 89 और शिंदे की शिवसेना ने 29 सीटों पर कब्जा जमाया. नतीजे के एक दिन गुजर जाने के बाद भी मुंबई में मेयर को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है. हालांकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया के साथ बातचीत में शनिवार को साफ कर दिया है कि महायुति से ही अगला मेयर होगा.
उद्धव ठाकरे ने मेयर को लेकर कर दिया ऐसा दावा
बीएमसी चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी शिवसेना (UBT) के चीफ उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि अगला मेयर उनकी पार्टी से ही होगा. उन्होंने मीडिया से कहा- अगर देवा (भगवान) की इच्छा हुई तो महापौर उनकी पार्टी का हो सकता है.
शिंदे को सताने लगा दल-बदल का डर?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे को दल-बदल का भय सताने लगा है. जिसके बाद पार्षदों को होटल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया. शिंदे को उद्धव ठाकरे की पार्टी से डर है. क्योंकि बीएमसी में उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 65 सीटों पर जीत दर्ज की है. बीएमसी में बहुमत का आंकड़ा 114 है. जबकि बीजेपी और शिवसेना के पास 118 पार्षद हैं. लेकिन उद्धव की पार्टी समेत विपक्ष के पास भी 106 पार्षद हैं. बहुमत से केवल 8 सीटें दूर. अब शिंदे को डर है कि उसके 8 पार्षद टूट सकते हैं. इसी भय के कारण सभी 29 पार्षदों को होटल में शिफ्ट किया गया है.
उद्धव ठाकरे के बयान पर क्या बोले सीएम देवेंद्र ?
उद्धव ठाकरे के बयान के बारे में पूछे जाने पर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मजाक में पूछा कि क्या देवा से उनके पूर्व सहयोगी का मतलब मुझसे है या ऊपर वाले भगवान से. मुझे भी देवा कहा जाता है, इसलिए मैं पूछ रहा हूं. मुख्यमंत्री ने कहा, ऊपर वाले भगवान ने तय किया है कि महापौर महायुति का होगा.
सांसद संजय राउत बोले- हम कभी भी कुर्सी से हटा सकते हैं शिंदे की पार्टी पार्षदों के टूट का भय शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत के बयान से भी होने लगा है. राउत ने कहा कि विपक्ष के पास पार्षदों की अच्छी खासी संख्या है. हम उन्हें कभी भी कुर्सी से हटा सकते हैं, लेकिन हम लोकतंत्र का सम्मान करते हैं.
बीएमसी ने विपक्ष को मिली सीटें
बीएमसी के चुनाव में शिवसेना (UBT) को 65
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को 6
कांग्रेस को 24 सीट
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को 8
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 3
समाजवादी पार्टी को 2 और NCP (शरद पवार) को सिर्फ एक सीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










