बीजेपी की रणनीति से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज! इस मामले पर पार्टी की पैनी नजर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Dec 2023 12:31 PM
Mumbai: Maharashtra CM Eknath Shinde, Deputy CM Devendra Fadnavis, and Deputy CM Ajit Pawar addressing the media after meeting with All Party leaders on the Maratha Reservation issue, at Sahyadri Guest House, in Mumbai, Monday, Sept. 11, 2023. (PTI Photo)(PTI09_12_2023_000002A)
पिछले दिनों तीन राज्यों में जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने जो रणनीति अपनाई है उससे महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज! इस मामले पर पार्टी की पैनी नजर
कुछ दिन पहले देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए. इन पांच राज्यों में से तीन राज्यों में बीजेपी सरकार बनाने में सफल रही. इन तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री को लेकर गहन चिंतन किया गया और कुछ ऐसे चेहरे सामने आए जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. जीते गए तीन राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों का चयन इस तरह से किया गया, जिसने दूसरे राज्यों की टेंशन बढ़ा दी है. महाराष्ट्र में बीजेपी के पुराने चेहरों के साथ-साथ सहयोगी पार्टियों में भी बीजेपी के इस फैसले के बाद हलचल तेज हो गई है. सब इसी बात की चर्चा कर रहे हैं कि यदि बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन अगले साल विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में लौटता है तो महाराष्ट्र में क्या होगा?
बीजेपी ने पुराने चेहरों को नहीं दी तरजीह
जिस तरह से बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने जीते गए तीन राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों का चयन किया, उससे महाराष्ट्र बीजेपी में कई लोग परेशान हैं. उल्लेखनीय है कि तीनों राज्यों में पैटर्न समान था. प्रदेश में पुराने चेहरों को तरजीह नहीं दी गई. इसके बदले पार्टी ने नये चेहरों को प्रदेश की कमान सौंपी. यदि बीजेपी ने अपना ट्रेंड अन्य राज्यो में जारी रखा, तो शीर्ष पदों पर कई नए चेहरों के कार्यभार संभालने की संभावना नजर आने लगेगी. इससे राज्य बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो गए हैं. पहला कदम अगले आम चुनाव के दौरान देखने को मिल सकता है. हिंदुस्तान टाइम्स ने इस बाबत खबर प्रकाशित की है जिसमें कहा गया है कि कुछ मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी की ओर से निर्देश दिये जा सकते हैं. इसका मतलब उन्हें राज्य की राजनीति से बाहर लाना भी होगा.
Also Read: Maharashtra Politics: नवाब मलिक को लेकर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, फडणवीस और अजित पवार भिड़े
महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव इसी साल प्रस्तावित
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से खबर दी गई है कि, शीर्ष नेतृत्व मराठा आंदोलन के आसपास के घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए है, जो राज्य में सभी राजनीतिक दलों के प्लान को प्रभावित कर सकता है. इसका सार यही है कि, जहां तक बीजेपी का सवाल है, अब कोई भी पार्टी के शीर्ष नेताओं को हल्के में नहीं ले सकता. अब ये तो देखना होगा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति क्या होगी. क्योंकि प्रदेश में एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी हैं जो अभी सीएम और डिप्टी सीएम के पद पर हैं. साल 2024 में महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित है. इसी साल लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










