Maharashtra Political Crisis : कांग्रेस हो या NCP, दोनों ही शिवसेना को खत्म करने की कर रहे हैं कोशिश
Maharashtra Political Crisis Updates: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसेना के कुछ और विधायक महाराष्ट्र से गुवाहाटी के उस होटल में पहुंच गये हैं, जहां एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ मौजूद हैं. सूत्रों का कहना है कि शिवसेना के 37 विधायक उस होटल में मौजूद हैं.
कांग्रेस हो या NCP, दोनों ही शिवसेना को खत्म करने की कर रहे हैं कोशिश
गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि पहले कई बार विधायकों ने उद्धव ठाकरे जी से कहा था कि कांग्रेस हो या NCP, दोनों ही शिवसेना को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं. कई बार विधायकों ने उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए समय मांगा लेकिन वे उनसे कभी नहीं मिले.

महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर कर रही भाजपा: कांग्रेस
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं केंद्र सरकार राष्ट्रपति चुनाव में संख्या बल जुटाने के मकसद से महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी सरकार को अस्थिर करने का ‘खेल’ कर रही हैं.
शिवसेना ने डिप्टी स्पीकर को चिट्ठी लिखी, विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
शिवसेना के विधायक दल के नेता नियुक्त किये गये अजय चौधरी ने महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को एक चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में कहा गया है कि विधायक दल की बैठक में जो विधायक शामिल नहीं हुए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये. शिवसेना सूत्रों ने यह जानकारी दी है.
बागी विधायकों को कीमत चुकानी होगी: शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि बागी विधायकों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. साथ ही कहा कि बहुमत का फैसला विधानसभा के फ्लोर पर होगा. पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे की सरकार ने अच्छा काम किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए