महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कब? EC ने की समीक्षा, CEC बोले- बूथों पर होती तीसरी आंख की नजर

Maharashtra Election
Maharashtra Election: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एस एस संधू के साथ महाराष्ट्र में चुनाव तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की. राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.
Maharashtra Election: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एस एस संधू के साथ महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को शनिवार को जायजा लिया. जिसके बाद सीईसी ने चुनाव तारीखों को लेकर बड़ी बात बताई. उन्होंने कहा, राजनीतिक दलों ने हमें दिवाली जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की घोषणा करने को कहा. जायजा लेने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले हमने राजनीतिक दलों और अधिकारियों सहित सभी हितधारकों से मुलाकात की. मुझे पूरा विश्वास है कि महाराष्ट्र लोकतंत्र के उत्सव में योगदान देगा. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक है. अगले महीने चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा होने की उम्मीद है.
सीईसी ने बताया – चुनाव के दौरान बूथों पर होगी तीसरी आंख की नजर
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, लोकतंत्र में सभी की भागीदारी जरूरी है. महाराष्ट्र में 1 लाख 186 मतदान केंद्र हैं. 42,558 शहरी बूथ और 57,600 ग्रामीण बूथ हैं. हम शहरी क्षेत्रों में 100% बूथों पर CCTV कवरेज सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हम 50% से अधिक बूथों को CCTV से कवर करने का प्रयास करेंगे. 350 बूथों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा, 299 बूथों का प्रबंधन दिव्यांगों द्वारा किया जाएगा और 388 बूथों का प्रबंधन केवल महिलाओं द्वारा किया जाएगा.
हेलीकॉप्टर की भी होगी जांच
चुनाव आयुक्त ने चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा, महाराष्ट्र में प्रलोभन मुक्त विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी हेलीकॉप्टर की जांच की जाएगी.
फर्जी खबरें फैलाने और डीप फेक तकनीक का इस्तेमाल करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, महाराष्ट्र चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने और डीप फेक तकनीक का इस्तेमाल करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. सीईसी ने महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई का आदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का प्रसार नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को इसके खिलाफ त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










