केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग ऐप समेत 22 सट्टा एप्लीकेशन पर लिया एक्शन, लगाया बैन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Nov 2023 10:30 PM

विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महादेव बुक और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो समेत 22 अवैध सट्टेबाजी एप्स और वेबसाइटों को ब्लॉक करने के आदेश दिए हैं. इस ऐप को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो गया है. महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है.

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने महादेव बुक और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो समेत 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों को ब्लॉक करने के आदेश दिए हैं. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ ईडी की ओर से की गई जांच और उसके बाद छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापे के बाद की गई है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय का इस मामले में कहना है कि इस ऐप के गैरकानूनी संचालन का खुलासा हुआ है.

हिरासत में लिए गए थे दो आरोपी
बता दें, इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस बल में एक आरोपी कांस्टेबल भीम सिंह यादव और असीम दास को गिरफ्तार किया गया था. उनको मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है. इधर, केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री का इस मामले में कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत वेबसाइट या ऐप को बंद करने की सिफारिश करने की पूरी शक्ति थी, लेकिन उनकी तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया.

महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला
इधर, बीजेपी ने महादेव सट्टेबाजी ऐप  से जुड़े कथित घोटाले को लेकर कांग्रेस पर आज यानी रविवार को जोरदार हमला किया है. बीजेपी ने इसके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मामले में पैसों के लेन-देन में उनकी कथित भूमिका स्पष्ट करने को कहा है.दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि मामले में सामने आ रहे तथ्यों से संकेत मिलता है कि भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के नये तरीके ईजाद करने में कांग्रेस का कोई मुकाबला नहीं है.

क्या है मामला
दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीते शुक्रवार को दावा किया था कि फॉरेंसिक विश्लेषण और एक कैश कूरियर की ओर से दिए गए बयान से ये चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है और यह जांच का विषय है. कथित एजेंट असीम दास के पास से 5.39 करोड़ रुपये नकद बरामद करने के बाद उसे एजेंसी ने रायपुर में गिरफ्तार कर लिया था. उसे कथित तौर पर संयुक्त अरब अमीरात से ऐप के प्रवर्तकों की ओर  से विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के वास्ते भेजा गया था. (भाषा इनपुट से साभार)

Also Read: MP Election: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस ने कर्नाटक को बर्बाद किया, गलहोत सरकार पर भी निशाना

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola