MP Stage Collapsed Video: भोपाल में प्रदर्शन के दौरान मंच गिरा, कई कांग्रेसी नेता घायल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Mar 2025 2:53 PM
stage collapsed
MP Stage Collapsed Video: मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रदर्शन के दौरान मंच गिरने से कई कांग्रेसी नेता घायल हो गए.
MP Stage Collapsed Video: मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच गिरने से कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं. मंच गिरते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में कई महिला कार्यकर्ता को गंभीर रूप से घायल देखा जा सकता है.
हादसे पर बोले हरीश चौधरी- मध्य प्रदेश कांग्रेस संघर्ष के दौर से गुजर रही
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा- “मध्य प्रदेश कांग्रेस संघर्ष के दौर से गुजर रही है और इस संघर्ष में बहुत कुछ होगा, बहुत कुछ टूटेगा, घटनाएं होंगी, चोटें लगेंगी लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस मजबूत है.”
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न
कांग्रेस विधायकों ने बजट सत्र बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस विधायकों ने परिसर में प्रदर्शन किया और सत्र को बढ़ाने की मांग की. बजट सत्र का समापन 24 मार्च को होगा और सत्र के दौरान नौ बैठकें होंगी. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक हाथों में तख्तियां लिये और काले मास्क पहनकर विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने इकट्ठा हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










