'MP के निलंबन को संसद की सुरक्षा चूक घटना से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण', स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को लिखी चिट्ठी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Dec 2023 6:17 PM
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी चिट्ठी में सांसदों के निलंबन को संसद की सुरक्षा में चूक मामले से जोड़कर देखने पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा, निलंबन को घटना से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है.
13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से बताया कि सुरक्षा चूक मामले की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी बनाई गई है, जो पूरी घटना की जांच कर रही है. उन्होंने पूरी घटना पर चिंता भी व्यक्त की और कहा, हम ऐसी सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो. स्पीकर ने सांसदों के निलंबन के मामले को सुरक्षा चूक घटना से जोड़ने पर भी चिंता जताई है.
घटना की गहन जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच समिति का किया गया गठन : ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों को लिखी अपनी चिट्ठी में बताया, संसद की सुरक्षा चूक मामले की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी बनाई गई है. उन्होंने कहा, जो घटना हुई वो बेहद चिंताजनक है. उन्होंने लिखा, घटना की गहन जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है. उन्होंने आगे लिखा, मैंने एक हाईलेवल कमेटी भी गठन किया है, जो संसद परिसर में सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेगी. कमेटी यह सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार करेगी कि इस तरह घटनाएं भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं होगी.
Lok Sabha Speaker Om Birla writes to all the MPs over Parliament security breach matter.
The letter reads, "…A high-level inquiry committee has been constituted for an in-depth investigation of the incident…I have also constituted a High Powered Committee which will review… pic.twitter.com/hYnhuDIEqD
— ANI (@ANI) December 16, 2023
Also Read: संसद के अंदर कैसी है सुरक्षा? जानें ललित झा ने यह जानने के लिए ली किसकी मदद
सांसदों के निलंबन को सुरक्षा चूक मामले से जोड़ने पर स्पीकर ने जताई चिंता
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी चिट्ठी में सांसदों के निलंबन को संसद की सुरक्षा में चूक मामले से जोड़कर देखने पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा, निलंबन को घटना से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से यह भी बताया कि घटना के बाद सर्वदलीय बैठक में जो भी सुझाव आए, उसे तत्काल लागू किया गया. स्पीकर ने यह भी बताया कि जांच कमेटी बहुत जल्द अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.
Also Read: संसद सुरक्षा चूक: क्या था ललित झा का प्लान-A? क्यों करना पड़ा इसे ड्रॉप, देखें वीडियो
जिन संसद सदस्यों को निलंबित किया गया उसका संसद सुरक्षा चूक मामले से कोई संबंध नहीं : पीयूष गोयल
संसद की सुरक्षा चूक मामले पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पत्र पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, जिन संसद सदस्यों को निलंबित किया गया उसका इस घटना (संसद सुरक्षा चूक) से कोई संबंध नहीं है. ये दोनों अलग-अलग विषय हैं. इस पत्र में ये भी लिखा है कि संसद सदस्यों का निलंबन इसलिए हुआ क्योंकि वह सदन में पोस्टर लेकर आए और उन्होंने संसद को सुचारू रूप से चलने नहीं दिया. पीयूष गोयल ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, विरोध करने के तरीके हैं. देशवासियों का विश्वास टूट रहा है कि अगर इस प्रकार से विपक्ष संसद नहीं चलने देगा तो उनकी आवाज कैसे सरकार के पास पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










