लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का राहुल गांधी पर तंज, कहा- महाभारत सुनाने का किस्सा चल रहा है ज्यादा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Aug 2024 12:48 PM

विज्ञापन

Om Birla

Lok Sabha Updates : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर इशारों-इशारों में तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि आजकल महाभारत सुनाने का किस्सा ज्यादा चल रहा है.

विज्ञापन

Lok Sabha Updates : लोकसभा की कार्यवाही का शुक्रवार को 10वां दिन है. विपक्ष सदन में मोदी सरकार पर ज्यादा हमलावर नजर आ रहा है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में चक्रव्यूह वाला भाषण दिया जिसपर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तंज कसा है, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. बिरला ने सदन में किसी का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि आजकल यहां महाभारत सुनाने का किस्सा ज्यादा चलता है.

महाभारत सुनाने का किस्सा ज्यादा चलता है : ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की ओर से यह टिप्पणी उस वक्त की गई जब सदन में प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी के सांसद प्रदीप पुरोहित ने आयुष मंत्रालय से संबंधित प्रश्न पूछने के दौरान रामायण के एक प्रसंग का उल्लेख किया. इस पर बिरला ने कहा कि आप महाभारत मत सुनाइए, प्रश्न पूछिए. आजकल महाभारत सुनाने का किस्सा ज्यादा चलता है यहां पर…

Read Also : Rahul Gandhi On ED: राहुल गांधी ने किया दावा, चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद ED का होगा रेड

राहुल गांधी ने क्या कहा था लोकसभा में

लोकसभा अध्यक्ष ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन गत सोमवार को सदन में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसी तरह के वाकया का जिक्र किया था. उन्होंने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाए जाने संबंधी महाभारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा था. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हिंदुस्तान को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसाने का आरोप लगाया था, साथ ही कहा था कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) इस चक्रव्यूह को तोड़ देगा.

Read Also : राहुल गांधी-मोची राम चेत की पार्टनरशिप, 10 लाख में बिकेगी राहुल की सिली चप्पल!

राहुल गांधी ने किया ईडी रेड का दावा

राहुल गांधी ने लोकसभा में दिए अपने बयान के बाद दावा किया है कि जांच एजेंसी ईडी उनके खिलाफ छापेमारी का प्लान तैयार कर रही है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola