Lok Sabha Election 2024: आज थमेगा दूसरे चरण का प्रचार, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं की धुंआधार रैली
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Apr 2024 8:51 AM
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: अठारहवीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के लिए आज प्रचार अभियान थम जाएगा. दूसरे चरण के तहत 8 लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है. पार्टियों के दिग्गज नेता आज जमकर प्रचार अभियान कर रहे हैं. पीएम मोदी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में धुआंधार चुनाव प्रचार करने वाले हैं.वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र में I.N.D.I.A अलायंस और महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे.
Lok Sabha Election 2024: अठारहवीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के लिए आज यानी बुधवार को प्रचार अभियान थम जाएगा. दूसरे चरण के तहत 8 लोकसभा सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है. ज्यादा से ज्यादा वोटरों को रिझाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता आज धुंआधार प्रचार अभियान कर रहे हैं. पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी प्रचार अभियान में शामलि हैं. पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में धुआंधार चुनाव प्रचार करने वाले हैं.वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र में I.N.D.I.A अलायंस और महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे.
दूसरे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है
दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इसी कारण अपने उम्मीदवारों के प्रचार में दिग्गज नेता कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है. दूसरे चरण के मतदान में बीजेपी उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी, ओम बिरला, हेमा मालिनी, अरुण गोविल, नवनीत राणा, समेत कई और नेताओं की साख दांव पर हैं. वहीं कांग्रेस के शशि थरूर के तिरुवनंतपुरम और राहुल गांधी की वायनाड सीटों पर भी वोटिंग भी दूसरे चरण में होगी. बीते दिनों राहुल गांधी ने वायानाड में मेगा रोड शो किया था.
राजस्थान में आज थम जाएगा प्रचार
राजस्थान में 13 लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए प्रचार आज यानी बुधवार को थम जायेगा. इन सीट पर दूसरे चरण में मतदान होना है. लोकसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण में राज्य में 13 लोकसभा क्षेत्रों टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 26 अप्रैल को मतदान होगा. राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 152 उम्मीदवार मैदान में हैं. बता दें, राजस्थान में पहले चरण में 12 सीट- गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर के लिए मतदान हो चुका है.
यूपी की आठ सीटों पर चुनाव
दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान होने वाला है. इन सीटों में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट शामिल हैं. यहां 26 अप्रैल को मतदान होगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी.
पीएम मोदी की धुआंधार रैली
इधर बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक पीएम मोदी भी लगातार रैली और सभा कर रहे हैं. पूरे देश में पीएम मोदी धुआंधार रैली कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज वो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अभियान करने वाले हैं. पीएम मोदी आज करीब 11 बजे छत्तीसगढ़ के सरगुजा में रैली करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी मध्य प्रदेश जाएंगे, जहां सागर और बैतूल में उनकी रैली है. इसके अलावा पीएम मोदी भोपाल में एक रोड शो भी करने वाले हैं.
अमित शाह केरल में करेंगे रैली
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज जोरदार रैली करने वाले है. शाह आज एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में केरल में रैली करने वाले हैं. बता दें, केरल की सभी 20 लोकसभा सीट के लिए दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होगा. बुधवार शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. शाह एनडीए उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए पुन्नप्रा कार्मेल मैदान में रैली करेंगे.
राहुल गांधी महाराष्ट्र में करेंगे प्रचार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी राहुल गांधी की तबीयत ठीक होने के बाद एक बार फिर उन्होंने प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है. आज वो महाराष्ट्र के अमरावती और सोलापुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.राहुल के प्रचार में फिर से शामिल होने को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स मंगलवार को पोस्ट कर लिखा था कि राहुल गांधी महाराष्ट्र से अपना चुनाव प्रचार फिर से शुरू करेंगे. बता दें, वह दोपहर साढ़े 12 बजे अमरावती लोकसभा क्षेत्र में और दोपहर साढ़े 3 बजे सोलापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










