Lok Sabha Election 2024: ईडी, सीबीआई और आईटी सरकार के हथियार, तमिलनाडु में गरजे राहुल गांधी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Apr 2024 6:29 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | PTI

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक रैली को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और आईटी का इस्तेमाल केंद्र राजनीतिक हथियार के रूप में कर रही है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के  तिरुनेलवेली में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला किया. अपने भाषण में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है.  उन्होंने कहा कि एक तरफ पेरियार के विचार है जो सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता हैं.  दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के विचार हैं. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि एक राष्ट्र, एक नेता, एक भाषा. राहुल ने कहा कि तमिल भाषा किसी भी अन्य भारतीय भाषा से कम नहीं है. इस देश में कई अलग-अलग भाषाएं और संस्कृतियां हैं और सभी हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं.

राइट टू अप्रेंटिसशिप’ कानून लाया जाएगा- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मंच से बोलते हुए कहा कि हमारे सभी स्नातकों, डिप्लोमा धारकों के लिए राइट टू अप्रेंटिसशिप कानून लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों की 30 लाख रिक्तियां हैं. अगर हमारी सरकार बनती है तो ये नौकरियां युवाओं को दी जाएंगी. केंद्र पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत को दुनिया लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ कहा जाता था. लेकिन अब कहा जाता है कि भारत का लोकतंत्र अब लोकतंत्र नहीं रहा. राहुल ने कहा कि तमिल, बांग्ला और अन्य भाषाओं के बिना कोई भारत नहीं हो सकता.

ED, CBI, IT सरकार के हथियार- राहुल गांधी

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में राहुल गांधी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED), सीबीआई (CBI) और आईटी (IT) का इस्तेमाल केंद्र राजनीतिक हथियार के रूप में कर रही है. उन्होंने हमला करते हुए कहा कि चुनाव आयुक्तों का प्रधान मंत्री चयन कर रहे हैं. चुनाव से दो महीने पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं. सीएम को गिरफ्तार किया जाता है. विपक्षी नेताओं को धमकी दी जाती है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केवल इस बात की परवाह है कि इस देश के वित्त और संचार प्रणाली पर उनका एकाधिकार है.

राहुल ने एमएसपी की गारंटी के साथ किसानों से किया कर्जमाफी का वादा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तिरुनेलवेली में अपने संबोधन में कहा कि हमने तय किया है कि हम किसानों को कानूनी एमएसपी की गारंटी देंगे. उन्होंने कहा कि हम भारत के किसानों को कृषि ऋण माफी देंगे. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस देश के मछुआरों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है. वह उनके बारे में सोचते भी नहीं हैं. लेकिन मछुआरे हमारे किसानों से कम नहीं हैं. वे बड़ा जोखिम उठाते हैं और भोजन उपलब्ध कराते हैं. हम मछुआरों के लिए एक विशेष घोषणा पत्र बनाया है, और हम उन्हें मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए डीजल पर सब्सिडी, मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए बीमा, एक क्रेडिट कार्ड और अंतर्देशीय मछली पकड़ने और जलीय कृषि को कृषि के रूप में मान्यता देने जा रहे हैं.

Also Read: Delhi Excise Policy: बीआरएस नेता के कविता को बड़ा झटका, 15 अप्रैल तक मिली CBI हिरासत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola