'पीएम मोदी का हारना जरूरी', जानें 'राहुल साहब' कहकर किस पाकिस्तानी नेता ने ये कहा, भड़की बीजेपी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 May 2024 1:48 PM

विज्ञापन

rahul gandhi with pm modi/ file photo

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच एक पाकिस्तानी नेता का बयान चर्चा में हैं. दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने राहुल गांधी की तारीफ की है जिसपर राजनीति गरम हो चुकी है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच बयानों का दौर जारी है. इस क्रम में बीजेपी सांसद और पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने हाल ही में वही कहा जो विपक्ष (I-N-D-I-A गठबंधन) कहता है, यानी भारत में बीजेपी की सरकार सत्ता में नहीं आनी चाहिए, पीएम मोदी का हारना जरूरी है. आगे सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं जाकर फवाद चौधरी का ट्वीट देखें और भाषा की तुलना विपक्ष (I-N-D-I-A गठबंधन) द्वारा कही गई बातों से करें. आज एक नए ट्वीट में फवाद चौधरी ने गांधी परिवार के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है. उसने ‘राहुल साहब’ शब्द का इस्तेमाल किया है. अभी तक कांग्रेस पार्टी ने इसका खंडन नहीं किया है.

हिमंत विश्व शर्मा ने क्या कहा

आपको बता दें कि इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की ओर से दावा किया जा चुका है कि यदि पाकिस्तान में चुनाव हों तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां जीत जाएंगे, लेकिन भारत में जीत प्रधानमंत्री मोदी की ही होगी. शर्मा ने बारपेटा लोकसभा क्षेत्र में एक रैली के इतर मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान में बहुत फेमस हैं. यदि पाकिस्तान में चुनाव हों और राहुल गांधी चुनाव लड़ें, तो वह भारी अंतर से जीतेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है. उन्होंने उक्त बात तब कही जब उनसे पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा किये जाने पर रिएक्शन मांगा गया था.


Also Read : PM Modi In Jharkhand: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- पाकिस्तान को लव लेटर भेजती थी पिछली सरकार

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में इमरान खान की कैबिनेट के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो के साथ उन्होंने कांग्रेस नेता की जमकर तारीफ की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी ने इसकी तीखी आलोचना की थी. इसके बाद शनिवार को फवाद हुसैन ने एक बार और सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को लेकर कुछ कहा. उन्होंने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी अपने परदादा जवाहरलाल की तरह ही समाजवादी हैं, विभाजन के 75 साल बाद भी भारत और पाक की समस्याएं एक जैसी हैं. उन्होंने राहुल गांधी को साहब कहकर संबोधित किया जिसपर बीजेपी ने निशाना साधा है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola