Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में अरविंद केजरीवाल का रोड शो, लोगों से मांगा वोट, पिहोवा से बताया अपना नाता
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 May 2024 8:25 PM
Lok Sabha Election 2024 | ANI, X
Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोड शो के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर जमकर बरसे. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी नेता और केंद्र सरकार उनके डरती है इसलिए उन्होंने मुझे जेल भेजा. बता दें, सीएम केजरीवाल हरियाणा में पार्टी प्रत्याशी सुशील गुप्ता के समर्थन में […]
Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोड शो के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर जमकर बरसे. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी नेता और केंद्र सरकार उनके डरती है इसलिए उन्होंने मुझे जेल भेजा. बता दें, सीएम केजरीवाल हरियाणा में पार्टी प्रत्याशी सुशील गुप्ता के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक रोड शो किया. अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी मामले में आरोपी हैं. फिलहाल वो सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर चुनाव प्रचार करने के लिए रिहा हुए है. 2 जून को उन्हें सरेंडर करने का कोर्ट ने निर्देश दिया है.
4 जून को बनेगी ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी प्रत्याशी सुशील गुप्ता के समर्थन में रोड शो के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 4 जून को मोदी सरकार नहीं बनेगी. 4 जून को केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार बनाएगा. रोड शो के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश से तानाशाही हटाने का आंदोलन हरियाणा से शुरू होगा. उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को हरियाणा की सभी 10 सीटें चाहिए. उन्होंने लोगों से कहा कि मैं आपको केजरीवाल की गारंटी दे रहा हूं.
डर के कारण बीजेपी ने मुझे जेल भेजा- केजरीवाल
रोड शो में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सोलह मार्च को चुनाव की घोषणा हुई और 21 मार्च को उन्होंने मुझे जेल भेज दिया. इसका मतलब है कि वे चाहते थे कि केजरीवाल प्रचार न करें. वे केजरीवाल से डरे हुए हैं. उन्होंने पिहोवा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी पिहोवा में रिश्तेदारी है. आप पूछेंगे कैसे. उन्होंने कहा कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ससुराल वाले पिहोवा के हैं.
‘मेरे छोटे भाई’ का ससुराल है पिहोवा
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान के ससुर इंद्रजीत सिंह आज हमारे साथ हैं. यहां से एक भी वोट भाजपा को नहीं जाना चाहिए. बता दें, पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर पिहोवा के एक गांव की रहने वाली हैं. जमानत पर रिहा होने के बाद केजरीवाल का यह हरियाणा का पहला दौरा था. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने रोड शो के दौरान दिल्ली और पंजाब में आप सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए की गई कई पहलों पर प्रकाश डाला. हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा. भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










