Lok Sabha Election 2024: 'हमको वोट कटवा कहने वाले बौखला गए' यूपी में गरजे ओवैसी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 May 2024 1:00 PM
Owaisi on CM Yogi | ANI, X
Lok Sabha Election 2024: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने वाराणसी में एक चुनावी सभा की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी समेत कई और दलों पर पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सभा में कहा कि हमपर वोट कटवा का आरोप गलत है.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में छठे और सातवें दौर के मतदान के लिए प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है. इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने वाराणसी में एक सभा को संबोधित किया. वाराणसी में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की. बीजेपी के 400 पार वाले नारे को लेकर कहा कि कोई ‘400 पार की बात नहीं है. वे केवल नफरत के बारे में बात कर रहे हैं. वहीं सपा-बसपा और कांग्रेस पर भी ओवैसी ने जमकर हमला किया. उन्होंने कहा है कि जो लोग हमे वोट कटवा कहते हैं वो अब बौखला गये हैं.
वोट कटवा का आरोप गलत- ओवैसी
यूपी में रैली करते हुए ओवैसी ने कहा कि ऊपर वोटकटवा का आरोप गलत है. उन्होंने वोटों के बंटवारे को लेकर अपने ऊपर लगे आरोपों पर यह भी कहा कि आरोप लगते रहते हैं, राजनीति में ऐसा होता रहता है, इसमें कोई नई बात नहीं है. ओवैसी ने जहां तक वोटों के बंटवारे की बात है तो वो जो लोग लोकसभा चुनाव 2014, 2017, 2019 और 2022 में भाजपा को नहीं रोक सके और मुझ पर उंगली उठा रहे हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि वे ऐसी बात क्यों कर रहे हैं.
वहीं प्रयागराज में अपने पीडीएम गठबंधन पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारा मुकाबला उन लोगों से है जो हमसे मुकाबला कर रहे हैं. हमारा प्रयास है कि पीडीएम उम्मीदवार विजयी हों. इसके लिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में अब तक की प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक रही है. मुझे विश्वास है कि वे सफल होंगे.
बीजेपी पर किया हमला
सभी में बोलते हुए ओवैसी ने बीजेपी पर भी जमकर हमला किया. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्होंने दलितों और पिछड़ों को धोखा दिया है. देश में दलितों और पिछड़ों का हक मारा गया है. ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार रोजगार और महंगाई के सवाल पर क्यों नहीं बोलती. उन्होंने कहा कि पीएम राम मंदिर पर ताले की बात करते हैं लेकिन उनके राज में जिन फैक्ट्री पर ताले लग गए उसके बारे में क्यों नहीं बोलते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










