HMPV Virus : भारत में एचएमपीवी वायरस के 5 मामले सामने आने से दहशत

HMPV virus outbreak
HMPV Virus : भारत में एचएमपीवी के पांच मामले सामने आने के बाद दहशत का माहौल है. लोग इसको लेकर चिंता करने लगे हैं. सोशल मीडिया में सोमवार को अचानक लॉकडाउन ट्रेंड करने लगा.
HMPV Virus : भारत में चीनी वायरस HMPV के पांच मामले सामने आए हैं. जिससे दहशत का माहौल तैयार हो गया है. लोग इसको लेकर चिंता करने लगे हैं. इस बीच एक्स पर Lockdown ट्रेंड करने लगा. लोग कोरोना महामारी से इसकी तुलना करने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा, “चीन हर बार कुछ न कुछ नया लेकर आता है, क्या होगा 2025 में.” कुछ यूजर यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर एक्स पर Lockdown क्यों ट्रेंड कर रहा है.
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बोले- चिंता की कोई बात नहीं
भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के तीन मामले सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, “सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है.” नड्डा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि “चीन में एचएमपीवी की हालिया खबरों के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर, चीन और अन्य पड़ोसी देशों में स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.”
यह भी पढ़ें: HMPV Virus Case: चीन के बाद अब भारत पर भी मंडराया एचएमपीवी वायरस का खतरा, जानें क्या है इसके लक्षण
नड्डा ने बताया- एचएमपीवी वायरस की सबसे पहले 2001 में हुई थी पहचान
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- एचएमपीवी वायरस की पहली बार पहचान 2001 में हुई थी और यह पूरी दुनिया में फैल रहा है. उन्होंने कहा कि एचएमपीवी सांस के जरिए हवा में फैलता है. यह सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है. यह वायरस सर्दियों और शुरुआती वसंत के महीनों में अधिक फैलता है.
कर्नाटक में दो, गुजरात में एक और तमिलनाडु में दो मामले सामने आए
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक में दो और गुजरात में एक शिशु तथा तमिलनाडु में दो बच्चे एचएमपीवी से संक्रमित पाए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










