Lockdown में चली जाए नौकरी तो भी पा सकते हैं 24 महीने तक पैसे, क्या आप जानते हैं सरकार की ये योजना?

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत नौकरी जाने पर भी अगले 24 महीने तक सरकार की ओर से आपको पैसे मिलते रहेंगे. हां इसके लिए यह जरूरी है कि आपका पीएफ/ईएसआई हर महीनें आपके वेतन से कटता हो.
अगर आप किसी प्राइवेट संस्थान में नौकरी करते हैं और कोरोना संकट के दौर में आपको नौकरी जाने का डर सता रहा है तो ऐसे में आपको डरने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार की अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना ऐसी परिस्थिति में आपके लिए वरदान बन सकती है. अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत नौकरी जाने पर भी अगले 24 महीने तक सरकार की ओर से आपको पैसे मिलते रहेंगे. हां इसके लिए यह जरूरी है कि आपका पीएफ/ईएसआई हर महीनें आपके वेतन से कटता हो.
सरकार की बड़ी पहल : प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए ईएसआईसी यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की तरफ से यह बड़ी पहल की गयी है. जिसमें आपको 24 महीनों तक सरकार की ओर से पैसे मिलते रहेंगे. मतलब आपका रोजगार छूट भी जाए तो आपको सरकार की ओर से सैलरी मिलती रहेगी. आपकी आर्थिक हानि नहीं होगी.
योजना का कैसे उठाएं लाभ : इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले कर्मचारी राज्य बीमा निगम की अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके लिए ईएसआईसी की बेवसाइट से अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का फॉर्म डाउनलोड करना होगा. इसके बाद फॉर्म को भरकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम के किसी ब्रांच में जमा कर दें.
फॉर्म के साथ नोटरी से एफिडेविट किया हुआ 20 रुपए का नॉन-ज्यूडिशियल स्टंप पेपर भी संलग्न करना होगा. इसमें AB-1 से लेकर AB-4 फॉर्म जमा करवाया जाएगा. फॉर्म स्पष्ट अक्षरों में सही सही भरा होना चाहिए. क्योंकि अभी ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की सुविधा नहीं है, हालांकि, जल्द ही केंद्र की मोदी सरकार इसकी ऑनलाइन सुविधा शुरू करने वाली है. इस योजना का लाभ सिर्फ एक बार ही कोई उठा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










