Coronavirus LIVE : महाराष्ट्र में लगेगा पूर्ण लॉकडाउन! थोड़ी देर में हो सकती है घोषणा

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Passengers arrive at Anand Vihar Terminal after Delhi Government announced complete lockdown for 6 days due to surge in coronavirus cases, in New Delhi, Monday, April 19, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI04_19_2021_000253A)

Coronavirus Outbreak/LOCKDOWN LIVE Updates : देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू होती नजर आ रही है. कोरोना संक्रमण के मरीजों और इस महामारी से होने वाली मौतों की संख्या में जारी बेतहाशा वृद्धि से सब सहमे हुए हैं. इस महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमराती दिख रही है. कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों (Delhi ,bihar, Jharkhand, UP, MP ,bengal ,other state Lockdown corona vaccine ) में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत नजर आ रही है. सोमवार को बीते 24 घंटों में सर्वाधिक रिकॉर्ड 2.74 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले और 1,619 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड दिया. कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

महाराष्ट्र में लगेगा पूर्ण लॉकडाउन! थोड़ी देर में हो सकती है घोषणा

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की तैयारी में है. थोड़ी ही देर में इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. मंत्री असलम शेख ने कहा कि केंद्र की ओर से की जा रही मदद पर्याप्त नहीं है. कड़े फैसले लेने होंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से कोरोना को लेकर की चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, रक्षा सचिव और डीआरडीओ प्रमुख से कोविड-19 पर चर्चा की. राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ से कहा कि सेना के स्‍थानीय कमांडर मुख्‍यमंत्रियों से बात करें और हरसंभव मदद दें. रक्षा सचिव ने कैंट बोर्ड अस्‍पतालों में छावनी से इतर नागरिकों के लिए मेडिकल सुविधा देने का निर्देश दिया.

राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मंगलवार दोपहर राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की.

अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, सीएम हुए आइसोलेट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है.

सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. केवल जरूरी सेवाओं की अनुमति प्रशासन की ओर से दी जाएगी. सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू रहेगा.

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच पूरे यूपी में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान

कोरोना संक्रमण के महासंकट के बीच उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई है. यूपी सरकार के अनुसार, अब पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola