Coronavirus Omicron: देश में फिर लगेगा लॉकडाउन ? बढ़े ओमिक्रॉन के मामले, केन्द्र ने राज्यों को दिया ये निर्देश

Coronavirus Omicron: देश में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हर दिन नए-नए संक्रमित सामने आ रहे हैं. अबतक देश के 14 राज्यों के लोग कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके हैं.
Coronavirus Omicron: देश में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हर दिन नए-नए संक्रमित सामने आ रहे हैं. अबतक देश के 14 राज्यों के लोग कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Coronavirus Omicron) की चपेट में आ चुके हैं. इधर, केन्द्र सरकार देश में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए गंभीर हो गई है. केन्द्र सरकार ने राज्यों की सरकार को पत्र लिखा है. अपने पत्र में केन्द्र ने कहा है कि नये वेरिएंट के कारण बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए राज्य चाहे तो नाईट कर्फ्यू लगा सकता है.
केन्द्र सरकार ने राज्यों को लिखी पत्र: ओमिक्रॉन (Coronavirus Omicron) के बढ़ते मामलो के बीच केन्द्र सरकार ने राज्यों को पत्र लिखा है. अपने पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों में टेस्टिंग और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए है. साथ ही नाइट कर्फ्यू लगाने, बड़ी सभाओं पर रोक लगाने, शादियों और अंतिम संस्कारों में लोगों की संख्या को सीमित करने की बात कही है. इसके अलावा केन्द्र ने राज्यों के ओमिक्रॉन से बचाव के लिए वॉर रुम बनाने, कंटेनमेंट जोन निर्धारित करने, मामलों की समीक्षा करने को कहा है.
बता दें जम्मू कश्मीर के बीच देश के 14 राज्यों मे ओमिक्रॉन वेरिएंट (Coronavirus Omicron) फैल चुका है. देश में अब तक 220 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. भारत में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले मुंबई में देखने को मिले हैं. दिल्ली में भी हालत खराब है. इसके अलावा गुजरात, तमिलनाडू, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बंगाल समेत अन्य राज्यों में भी ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं.
डेल्टा से कम खतराक नहीं है ओमिक्रॉन: ब्रिटेन में किये गये एक अध्ययन के अनुसार, इस बारे में कोई सबूत नहीं है कि कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट (Coronavirus Omicron), डेल्टा वैरिएंट की तुलना में कम भयावह है. अध्ययन में पाया गया कि ओमिक्रोन पिछले संक्रमण या टीके की दोनों खुराकों से मिली प्रतिरक्षा को बड़े पैमाने पर चकमा देता है.
गौरतलब है कि भारत समेत दुनिया के कई देश कोरोना के नये वेरिएंट की भयंकर चपेट में हैं. अमेरिका, ब्रिटेन की हालत बद से बदतर हो गयी है. ब्रिटेन में नये संक्रमित से अबतक 12 लोगों की जान चली गई है. अमेरिका में भी ओमिक्रॉन से मौत का सिलसिला शुरू हो चुका है. वहां भी नये वेरिएंट से एक शख्स की जान चली गई है.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




