Live Updates

Breaking News: तालिबान के शीर्ष नेता ने कहा- शरिया कानून के अनुसार काम करे नयी सरकार

Updated:
विज्ञापन

अफगानिस्तान में नयी सरकार के गठन को लेकर घोषणा कर दी गयी है. वैक्सीन का डोज देश में 70 करोड़ के पार चला गया है इसके साथ ही देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

शरिया कानून के अनुसार काम करे नयी सरकार

तालिबान के शीर्ष नेता ने अफगानिस्तान की नयी सरकार से कहा कि वे शरिया कानून को बनाये रखें और उसी के अनुसार देश का संचालन करें.

अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार का नेतृत्व करेगा मुल्ला हसन

अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार का नेतृत्व मुल्ला हसन करेगा. यह जानकारी एएफपी न्यूज के हवाले से सामने आ रही है.

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 50 नये मामले

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 50 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 30 लोग स्वस्थ हो गये हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक व्यक्ति की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है.

किसान नेताओं और करनाल जिला प्रशासन के बीच वार्ता विफल

किसान नेताओं और करनाल जिला प्रशासन के बीच वार्ता विफल हो गयी है. भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख गुरनाम सिंह ने यह जानकारी दी है.

तालिबान ने टोलो न्यूज के कैमरा पर्सन को हिरासत में लिया

तालिबान ने टोलो न्यूज के कैमरा पर्सन वाहिद अहमदी को हिरासत में ले लिया है, वे अफगानिस्तान में आयोजित विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे थे.

ओवैसी पर कटाक्ष

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रज़ा ने असदुद्दीन ओवैसी पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि, शायद ओवैसी शायद आरएसएस मुखिया मोहन भागवत के बयान का अनुसरण कर रहे हैं. वह अपने पूर्वजों की धरती अयोध्या गए हैं, अपनी चुनावी यात्रा की शुरूआत करने. हम सब अपने पूर्वजों को याद करते हैं, इसलिए वह अयोध्या आ रहे हैं, उनका स्वागत है.(एएनआई)

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola