Breaking News: जेईई की परीक्षा में गड़बड़ी मामले में CBI ने हरियाणा से चार लोगों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने लुकआउट नोटिस जारी किया है. पंजशीर में तालिबान की ओर से पाकिस्तान लड़ रहा है. ड्रोन हमले किये हैं. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

जेईई परीक्षा में गड़बड़ी मामले में 4 गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा है कि उसने जेईई (मेंस) परीक्षा 2021 में कथित गड़बड़ी के मामले में दो लैब टेक्नीशियनों, एक सहायक प्रोफेसर और एक चपरासी को गिरफ्तार किया है. ये सभी हरियाणा के सोनीपत स्थित एक निजी इंजीनियरिगं कॉलेज में कार्यरत हैं.

जेईई की परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीबीआई ने 4 को किया गिरफ्तार

हम कांग्रेस की तरह समर्पण नहीं करेंगे- अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि जो भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ लड़ता है, यह पार्टी उसे परेशान करती है. जो मामला कोलकाता का है, उसके लिए मुझे दिल्ली बुलाया गया 8 घंटे तक लगातार पूछताछ की गयी. मैं आपको बता रहा हूं कि आगामी चुनावों में भाजपा को तृणमूल कांग्रेस पराजित करेगी. हम कांग्रेस या अन्य दलों की तरह समर्पण नहीं करेंगे.

राहुल गांधी को फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास

युवा कांग्रेस ने एक बार फिर से राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की वकालत की है. भारतीय युवा कांग्रेस ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पारित किया है.

ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस

पश्चिम बंगाल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर में उनकी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारने के पक्ष में नहीं है. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी लेगा. नंदीग्राम से चुनाव हार चुकीं ममता बनर्जी भवानीपुर से उपचुनाव लड़ेंगी.

लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-111 की उड़ान रोकी

दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-111 की उड़ान को रोक देना पड़ा. इस विमान में भूटान के प्रिंस भी सवार थे. बाद में यात्रियों को एयर इंडिया के दूसरे एयरक्राफ्ट से रवाना किया गया. बताया गया है कि इस विमान में चींटियां पाये जाने के बाद विमान की उड़ान को रोक दिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola