Live Updates

Breaking Live: जी-23 समूह ने कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक बुलाने की मांग की

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले में आरोपी आनंद गिरि को प्रयागराज लाया गया. वहीं मनीष गुप्ता की पत्नी को ओएसडी की नौकरी देने का ऐलान कर दिया गया है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

जी-23 समूह ने कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक बुलाने की मांग की

कांग्रेस पार्टी के जी-23 समूह ने कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक बुलाने की मांग की है. यह जानकारी रणदीप सुरजेवाला ने दी है. उन्होंने कहा यह समूह कांग्रेस में संगठन के चुनाव की मांग कर रहे हैं.

आनंद गिरि को प्रयागराज लाया गया

महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले में आरोपी आनंद गिरि को प्रयागराज लाया गया है. यह जानकारी एएनआई न्यूज एजेंसी ने दी है. आनंद गिरि का नाम महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट में था.

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को जेल

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 में पुन: चुनाव लड़ने के असफल प्रयास के लिए गैरकानूनी वित्त पोषण का दोषी पाया गया और उन्हें एक साल के लिए घर में नजरबंद रहने की सजा सुनायी गयी है.

पंजाब भवन पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात करने पंजाब भवन पहुंच गये हैं.

दिल्ली में त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी

डीडीएमए ने दिल्ली में त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी किया है. इस गाइडलाइन के जारी होने के बाद छठ पूजा सार्वजनिक स्थानो पर नहीं मनायी जा सकेगी.

पीएम मोदी स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 की करेंगे शुरुआत

एक अक्टूबर को पीएम मोदी स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 की करेंगे शुरुआत.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola