Live Updates

Breaking News: अर्जुन बिजलानी ने जीता खतरों के खिलाड़ी 11 का टाइटल

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : चक्रवाती तूफान गुलाब आंध्रप्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों तक पहुंच गया है. पंजाब और यूपी में कैबिनेट विस्तार हो गया है इसके साथ ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

अर्जुन बिजलानी ने जीता खतरों के खिलाड़ी 11 का टाइटल

रोहित शेट्टी के रियल्टी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) को नया विनर मिल गया है. अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी 11 का टाइटल जीत लिया है। फाइनल में अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी में कांटे का मुकाबला था. विशाल ने अबॉट किया जबकि अर्जुन और दिव्यंका ने शानदार परफॉर्मेंस दिया. दोनों ने टास्क पूरा किया, लेकिन 20 सेकेंड पहले टास्क पूरा करने वाले अर्जुन ने बाजी मार ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये संसद भवन के निर्माणस्थल का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात लगभग 8.45 बजे नये संसद भवन के निर्माणस्थल का दौरा किया और निर्माण कार्यों की जानकारी ली.

आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों तक पहुंचा चक्रवाती तूफान गुलाब

चक्रवाती तूफान गुलाब आंध्रप्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों तक पहुंच गया है. यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है.

केरल के कन्नूर में फर्नीचर गोदाम में लगी आग, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

केरल के कन्नूर में एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आंध्र प्रदेश के उत्तर और दक्षिण तटिय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार

विशाखापट्टनम में आईएमडी का चक्रवात चेतावनी केंद्र के श्रीनिवास राव ने कहा कि आंध्र प्रदेश के उत्तर और दक्षिण तटिय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं और कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है. हमने मच्छुआरों को दो दिन के लिए समुंदर में न जाने की सलाह दी है.

चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्री ले रहे हैं शपथ

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्री शपथ ले रहे हैं. मंत्रिपरिषद के पहले विस्तार में ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola