Breaking LIVE: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की
बिहार में 24 सितंबर से 12 दिसंबर तक 11 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव. केन्द्रीय मंत्री नारायन राणे को राहत, महाड़ कोर्ट से मिली जमानत. महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 27 नए मामले. झारखंड में अब सर्किल रेट पर लगेगा प्रॉपर्टी टैक्स. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
बसवराज बोम्मई ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आज गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की.
हरियाणा में कक्षा 4 और 5 के बच्चों के लिए एक सितंबर से खुलेंगे स्कूल
हरियाणा में कक्षा 4 और 5 के बच्चों के लिए एक सितंबर से स्कूल खुल जायेंगे, यह जानकारी हरियाणा सरकार की ओर से दी गयी है. सीनियर क्लास के लिए स्कूल पहले ही खुल चुके हैं.
देश में 60 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दिये गये
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज जानकारी दी है कि देश में अबतक 60 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दिये जा चुके हैं. सरकार लगातार वैक्सीनेशन तेज करने पर विचार कर रही है.
कोलकाता से गया जा रही यात्री बस में मिले बम
कोलकाता से गया जा रही यात्री बस में भारी संख्या में बम मिले है. इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ की जा रही है. (आजतक न्यूज)
पूरी तरह अनलॉक होगा बिहार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि, कोरोना संक्रमण में सुधार को देखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, पार्क, उद्यान व धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे. इसके अलावा सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान व विद्यालय और कोचिंग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए