Live Updates

Breaking News : कर्नाटक हाईकोर्ट के 10 कार्यकारी जजों को स्थायी जज नियुक्त किया गया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के लिए वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं. जम्मू-कश्‍मीर के शोपियां के काशवा क्षेत्र में जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ

विज्ञापन

हाईकोर्ट के 10 कार्यकारी जजों को स्थायी जज नियुक्त किया गया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक हाईकोर्ट के 10 कार्यकारी जजों को स्थायी जज नियुक्त किया है. विधि एवं न्याय मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

अब घर पर भी लगाई जायेगी वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज यह जानकारी दी गयी कि वैसे लोग जो सेंटर तक जाकर टीका नहीं लगते और शारीरिक रूप से मजबूर हैं उनके लिए घर पर ही वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था की जायेगी.

66 प्रतिशत आबादी को दिया गया कोविड वैक्सीन का एक डोज

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज यह जानकारी दी गयी है कि देश की 18 साल से अधिक की 66 प्रतिशत आबादी को कोविड वैक्सीन का कम से कम एक डोज दिया जा चुका है. वहीं देश में रिकवरी रेट अब 97. 8 प्रतिशत हो गयी है.

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना को बड़ी कामयाबी, तीन घुसपैठिये ढेर

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है. सेना की ओर से जानकारी दी गयी है कि तीन घुसपैठिए को मार गिराया गया है. उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किये गये हैं.

हरियाण के सोनीपत में स्कूल का छत गिरा, 25 बच्चे घायल

हरियाण के सोनीपत में एक स्कूल का छत टूटकर गिर गया, इस दुर्घटना में 25 बच्चे घायल हो गये हैं.

मुंबई के डोंबिवली में नाबालिग के साथ रेप मामले में 21 लोगों की गिरफ्तारी

मुंबई के डोंबिवली में नाबालिग के साथ रेप मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग के दोस्त थे. पीड़िता के बयान पर 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola