Breaking News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन
Breaking LIVE: जाइडस कैडिला की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, वैक्सीन को लेकर देंगे अहम जानकारी. पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ने वाले को बेल. तालिबान पर ब्रिटेन हुआ नरम, कहा-जरूरत पड़ी तो तालिबान के साथ भी करेंगे काम. दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
भारत में अबतक दिये गये 58 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज
भारत में अबतक 58 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज दिये गये हैं, इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी किये. आज कुल 43 लाख डोज दिये गये हैं.
दिल्ली में सोमवार से दुकानों पर नहीं रहेगा प्रतिबंध
दिल्ली में सोमवार से दुकानों पर प्रतिबंध नहीं रहेगा और वे आम दिनों की तरह खुलेंगे और बंद होंगे अभी कोविड 19 के कारण दुकानें शाम आठ बजे के बाद बंद हो जाती हैं.
काबुल में निकासी का इंतजार कर रहे सभी भारतीय सुरक्षित
काबुल में निकासी का इंतजार कर रहे सभी भारतीय सुरक्षित हैं. वे सभी काबुल एयरपोर्ट पर हैं इस बात की जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से दी गयी है.
पीएम मोदी ने 15 लोगों की लिस्ट सीबीआई, ईडी और दिल्ली पुलिस को सौंपी
आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, पीएम मोदी ने 15 लोगों की लिस्ट सीबीआई, ईडी और दिल्ली पुलिस को सौंपी है.
करदाताओं का रिफंड जारी
आयकर विभाग ने बताया कि, सीबीडीटी ने इस साल 1 अप्रैल से 16 अगस्त के बीच 22.75 लाख से अधिक करदाताओं को 49,696 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है. रुपये का आयकर रिफंड 21,50,668 मामलों में 14,608 करोड़ जारी किए गए और 1,24,732 मामलों में 35,088 करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड जारी किए गए.(एएनआई)
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए