Live Updates

Breaking Live: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आवश्यक दवाओं की सूची जारी

Updated:
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि, पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है. ईडी के समन को रद्द करवाने बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अनिल देशमुख, दाखिल की याचिका. तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आवश्यक दवाओं की सूची जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने आज ICMR का दौरा किया और वहां शोध अध्ययन के बारे में जाना. इस अवसर पर मंडाविया ने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची भी जारी की.

महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाई

महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए उद्धव ठाकरे ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 4342 नये मामले, 55 की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 4342 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 4755 लोग स्वस्थ हुए है और 55 व्यक्ति की मौत हुई है.

सामूहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्ण टीकाकरण जरूरी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सामूहिक समारोहों का आयोजन कम होना चाहिए यदि इसमें भाग लेना आवश्यक है तो पूर्ण टीकाकरण को जरूरी शर्त बनाया जाये.

सुप्रीम कोर्ट ने फेक न्यूज पर जतायी चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने आज फेक न्यूज पर चिंता जतायी है और कहा है कि किसी खबर को सांप्रदायिक रंग देना बहुत ही चिंता की बात है और सोशल मीडिया के इस जमाने में यह काफी बढ़ गया है.

कोयला घोटला मामले में ईडी ने टीएमसी नेता मलय घटक को समन भेजा

प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला घोटला मामले में टीएमसी नेता मलय घटक को समन भेजा है. ईडी ने उन्हें 14 सितंबर तक दिल्ली में उपस्थित होने को कहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola