Breaking Live: पीएम नरेंद्र मोदी के एक फैसले ने 2 लाख करोड़ रुपये बचाये, वाराणसी में बोलीं स्मृति ईरानी
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश ने रचा इतिहास. एक दिन में लगे 2.50 करोड़ डोज. टीएमसी ने कहा, राहुल गांधी पीएम मोदी का विकल्प बनने में विफल, इसलिए देश को ममता से आस. फ्रांस ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से वापस बुलाए अपने राजदूत. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
प्रधानमंत्री के एक फैसले ने 2 लाख करोड़ रुपये बचाये- स्मृति ईरानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) लागू किया, तो अब तक भारत की तिजोरी के 2 लाख करोड़ रुपये बचाये, लाभार्थी के खाते में सीधे पैसा डालने की शुरुआत की गयी, तब पता चला कि देश में 8 करोड़ नकली लाभार्थी थे. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ये बातें कहीं.
वे जम्मू-कश्मीर को ताकत के दम पर चलाना चाहते हैं-महबूबा मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राज्य से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के बाद केंद्र सरकार ताकत के दम पर सरकार चलाना चाहती है. अब नौकरी हो या कोई और काम, हर काम के लिए कागज मांगा जा रहा है.
केरल में एक नवंबर से खुल जायेंगे स्कूल
केरल में एक नवंबर से स्कूल खुल जायेंगे. प्राइमरी स्कूल (1 से 7वीं तक) के अलावा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं एक नवंबर से शुरू हो जायेंगी. अन्य कक्षाएं 15 नवंबर से शुरू होंगी. कोरोना रिव्यू कमेटी की मीटिंग में शनिवार को यह फैसला किया गया.
केरल में कोरोना से 143 लोगों की मौत, 19325 नये मामले
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 143 लोगों की मौत हो गयी. इसी दौरान 19,325 नये मामले सामने आये.
पंजाब के लिए विनाशकारी साबित होंगे नवजोत सिंह सिद्धू
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आने वाले नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के लिए विनाशकारी साबित होंगे. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया, तो वह इसका विरोध करेंगे.
नवजोत सिंह सिद्धू पर कैप्टन अमरिंदर का बड़ा आरोप
कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का पीएम इमरान खान और सेना प्रमुख बाजवा सिद्धू के दोस्त हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है. अगर सिद्धू को पंजाब का सीएम बनाया गया, तो वह उसका विरोध करेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए