Breaking: मणिपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.7 मापी गयी
Breaking News Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तालिबान को दी चेतावनी, कहा- अमेरिकी सैनिकों पर हमला हुआ तो करारा जवाब देंगे. झारखंड के दो सबसे बड़े इनामी नक्सली गाजियाबाद और सिमरिया से गिरफ्तार. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
मणिपुर में भूकंप के झटके
मणिपुर के उखरूल में आज रात 9:02 मिनट पर 4.7 की तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि भूकंप के झटकों से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है.
ओडिशा अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों को प्रायोजित करता रहेगा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज घोषणा की है कि ओडिशा अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों को प्रायोजित करता रहेगा. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद नवीन पटनायक ने यह घोषणा की है.
काबुल में फंसे 120 लोगों को भारत लाया गया
काबुल में फंसे 120 लोगों को भारत लाया गया. इन 120 लोगों को लेकर ग्लोबमास्टर प्लेन हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ है.
एनआईए ने IS का प्रसार करने वाली दो महिलाओं को हिरासत में लिया
केरल के कन्नूर से आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का सोशल मीडिया द्वारा प्रचार करने वाली दो महिलाओं को एनआईए ने हिरासत में लिया है.
मुहर्रम के जुलूस को श्रीनगर के लालचौक में रोका गया
श्रीनगर के लालचौक में मुहर्रम के मौके पर निकाले गये जुलूस को रोक दिया गया है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से मुहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस को प्रतिबंधित कर दिया है.
पीड़ित परिवार की फोटो डालना गैरजिम्मेदाराना रवैया
संबित पात्रा ने राहुल गांधी को सुनाई खरी-खरी, कहा- पीड़ित परिवार की फोटो डालना गैरजिम्मेदाराना रवैया(टीवी न्यूज)
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए