Live Updates

Breaking News: हैती में शक्तिशाली भूकंप से तबाही, कम से कम 29 की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates: सृजन घोटाला मामले में रूबी और पुर्णेंदु के जेल, अर्पणा को सीबीआइ ने किया गिरफ्तार. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज करेंगे देश को संबोधित. यूएन ने कहा भयावह दौर से गुजर रहा है अफगानिस्तान. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

हैती में शक्तिशाली भूकंप से तबाही, कम से कम 29 की मौत

हैती में शक्तिशाली भूकंप से शनिवार को भारी तबाही मची. इंटरनेशनल मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि7.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद कम से कम 29 लोगों की मौत हो गयी. बड़े पैमाने पर हैती में नुकसान हुआ है.

श्रीनगर में सीआरपीएफ के काफिले पर ग्रेनेड से हमला, जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के सनत नगर इलाके में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इसमें एक जवान घायल हो गया.

दिल्ली की सीमाएं सील

75वें स्वतंत्रता दिवस के पहले दिल्ली की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं, जो भी कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके साथ सख्ती से निबटा जायेगा. दिल्ली को नये पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने ये बातें कहीं हैं.

पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल को मुख्यमंत्री विशेष सेवा पदक

असम-मिजोरम सीमा विवाद में जान गंवाने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को असम सरकार ने मुख्यमंत्री विशेष सेवा पदक (मरणोपरांत) देने का एलान किया है. असम के स्पेशल डीजपी जीपी सिंह ने यह जानकारी दी.

असम-मिजोरम सीमा पर फिर बढ़ा तनाव

असम-मिजोरम सीमा पर कुछ दिनों की शांति के बाद शनिवार को तनाव एक फिर बढ़ गया. अज्ञात उपद्रवियों ने असम के हैलाकांडी जिले स्थित सरकारी शिक्षण संस्थान पर बमबारी कर दी. इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी.

7.2 तीव्रता के भूकंप से हिला हैती

7.2 तीव्रता के भूकंप से हैती हिल गया. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola