Viral Video: आपका दिल जीत लेगी इस नन्हे कुत्ते की प्यारी-प्यारी हरकतें, आप भी बोलेंगे " Aww So Cute!"

Dog Viral Video
Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक प्यारे-से नन्हे कुत्ते का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नन्हे कुत्ते की प्यारी हरकतें देख, आप भी इसकी मासूमियत पर अपना दिल हार जायेंगे.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आये दिन कुछ न कुछ मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. इसी बीच अब एक प्यारे से नन्हे कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हे कुत्ते की प्यारी-प्यारी हरकतें देख हर किसी को उस पर प्यार आ रहा है. मासूम सा दिखने वाला यह प्यारा-सा कुत्ता अब तक सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत चुका है.
कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है ?
वीडियो में देखा जा सकता है कि यह प्यारा कुत्ता अपने मालिक के साथ खेल रहा है. इसके बाद दूसरे क्लिप में जब वह चलता हुआ आता है, तो और भी प्यारा लगता है. अपने मालिक के साथ खेलते हुए भी यह मासूम प्यारी-प्यारी हरकतें करता है. वीडियो के अंतिम क्लिप में नन्हे कुत्ते का एक डोरेमोन वाले खिलौने के पीछे भागना और भी प्यारा लगता है.
Cuty and funny pic.twitter.com/nDi3Td9ewh
— puppies video (@puppies_video) August 9, 2025
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से भावुक हैं डॉग लवर्स
इस नन्हे कुत्ते का यह वीडियो ऐसे वक्त में वायरल हो रहा है, जब कुत्तों को लेकर कुछ दिनों पूर्व ही सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा आदेश आया है. इस आदेश के बाद से डॉग लवर्स इस प्यारे से जानवर को लेकर और भी भावुक हो गये हैं. कई जगहों पर तो लोग सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ सड़कों पर विरोध करने उतर आये हैं. इसी वजह से शायद इस नन्हे कुत्ते को लोग और भी अधिक प्यार से रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
Viral Video : बाप रे! कोबरा है कि आदमी, झट से हो गया खड़ा
Viral Video : अजगर का खतरनाक हमला, कमजोर दिलवाले ना देखें ये वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




