पाकिस्तान जाते-जाते रह गई एक और 'अंजू'... सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को सौंपा, जानें पूरा मामला

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर दोस्त बने एक पाक युवक से मिलने एक और 'अंजू' पाकिस्तान जाने के लिए जयपुर हवाई अड्डा पहुंच गई. सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि लड़की के पास कोई कागजात नहीं था. लिहाजा , पुलिस ने लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी.

विज्ञापन

अंजू के पाकिस्तान जाने और नसरुल्ला से निकाह करने के बीच राजस्थान की एक और लड़की पाक जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गई. जयपुर एयरपोर्ट पर उसने सुरक्षा कर्मियों को बताया कि उसे अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जाना है. हालांकि, इस नाबालिक लड़की के पास किसी तरह का कागजात भी नहीं था, लिहाजा नाबालिग लड़की को सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंप दिया. एयरपोर्ट थाना के प्रभारी ने इस घटना पर कहा कि सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी लड़की बिना किसी कागजात के पाकिस्तान जाने के लिये जयपुर हवाई अड्डे पहुंची. उन्होंने बताया कि लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह इंस्टाग्राम पर दोस्त बने एक युवक से मिलने के लिये पाकिस्तान जाने हवाई अड्डे आई.

नाबालिग लड़की के पास नहीं था कोई कागजात
सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि लड़की के पास कोई कागजात नहीं था. वहीं, जयपुर से पाकिस्तान के लिये कोई उड़ान सेवा भी नहीं है. इधर, पुलिस ने  लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी. गौरतलब है कि हाल के दिनों में सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत अपने चार बच्चों के साथ आ गई. इधर, राजस्थान की रहने वाली अंजू पाकिस्तान पहुंच गई, जहां उसके अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला के न सिर्फ निकाह किया बल्कि दावा किया जा रहा है कि अंजू ने इस्लाम धर्म भी अपना लिया है. पाकिस्तान में अंजू ने अपना नाम भी फातिमा रख लिया है.  

अंजू को मिला 40 लाख का फ्लैट!
अंजू पाकिस्तान से क्या भारत वापस लौटेगी… इस सवाल का फिलहाल किसी के पास जवाब नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अंजू को पाकिस्तान में एक घर मिल गया है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के एक व्यवसायी ने अंजू को एक फ्लैट गिफ्ट किया है. मीडिया रिपोर्ट में इसकी कीमत 40 लाख बताई जा रही है.

क्या भारत लौटेगी अंजू
पाकिस्तान जाने के बाद अंजू व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए बात कर रही थी. हालांकि, अब परिजनों का कहना है कि वो अब व्हाट्सएप के मैसेज का भी जवाब नहीं दे रही है.  परिजनों ने कहा कि शादी को लेकर अंजू ने कुछ साफ नहीं किया है. वहीं दावा किया जा रहा है कि अंजू ने नसरुल्ला के साथ निकाल कर लिया है. इधर, मीडिया से बात करते हुए अंजू का कहना है कि वो भारत आने को लेकर संशय में है. उसने कहा कि उसे भारत वापस आने लायक नहीं छोड़ा गया है. उसने कहा कि मेरी सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा. अंजू ने कहा है कि वो पाकिस्तान में सुरक्षित महसूस कर रही है.

अंजू को लेकर पति अरविंद ने दिया यह जवाब
इधर, अंजू की निकाह के दावे पर उसके पति अरविंद का कहना है कि वह  दूसरी शादी नहीं कर सकती, क्योंकि कानूनन अब भी वह उसकी  पत्नी है. अरविंद ने कहा कि कागजों में अंजू अब भी उसकी पत्नी है और तलाक के बिना वह दूसरी शादी नहीं कर सकती. अंजू के पति अरविंद ने अलवर में मीडिया से बात करते हुए अंजू पर जमकर भड़ास निकाली. अरविंद ने कहा कि अंजू ने कहा है कि उसने तीन साल पहले दिल्ली में तलाक के कागजात जमा कर दिए हैं, लेकिन मुझे अभी तक अदालत से कोई समन या नोटिस नहीं मिला है. कागजों पर, वह अभी भी मेरी पत्नी है. वह किसी और से शादी नहीं कर सकती. सरकार को मामले की जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार को उसके पासपोर्ट और वीजा दस्तावेजों की भी जांच करनी चाहिए ताकि पता चल सके कि उसने पाकिस्तान यात्रा के लिए कौन से फर्जी दस्तावेज दिए थे .

Also Read: आज मणिपुर जाएंगे विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A के 20 नेता, जमीनी हालात का लेंगे जायजा, जानें 10 बड़ी बातें

अंजू पर प्राथमिकी दर्ज कराएंगे अरविंद
अंजू के पति अरविंद का यह भी कहना है कि वो अंजू के भारत वापस लौटने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे. अरविंद ने कहा कि उनकी बेटी ने अंजू को अपनी मां मानने से इनकार कर दिया है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर बच्चे उसे स्वीकार करते हैं तो वह उसके साथ घर बसाने को तैयार हैं. वहीं, अंजू के मानसिक रूप से परेशान रहने के दावे और उसके पिता के सनकी वाले बयान को लेकर जब अरविंद से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि  वह मानसिक रूप से परेशान और सनकी है, अरविंद ने कहा कि वह काम के कारण तनाव में रहती थी लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठाएगी. अरविंद ने बताया कि अंजू अगर कुछ करने की ठान लेती है तो वह उसे पूरा करके ही रहती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola